Zee Star News
Breaking News
अन्य

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाँदा 

 

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाँदा

 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली, उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं माननीया जिला जज / अध्यक्षा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा के निर्देशानुसार आगामी दिनांक 11.02.2023 दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन प्रातः 10.00 बजे से जनपद मुख्यालय, बाँदा एवं तहसील मुख्यालयों में किया जा रहा है। जिसके सम्बंध में राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु पराविधिक स्वयं सेवक श्रीमती रुबी जैनब द्वारा कचेहरी कम्पाउण्ड, मोहल्ला अलीगंज व अन्य सार्वजनिक स्थलों में आमजन के मध्य जाकर पम्पलेट्स वितरित कर लोक अदालत की जानकारी प्रदान की गयी। दिनांक 11.02.2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक वसूली वाद, किरायेदारी वाद, मोबाइल फोन व केबल नेटवर्क संबंधी प्रकरण, आयकर, बैंक व अन्य वित्तीय संस्थाओं से सम्बंधित प्रकरण दीवानी वाद, उत्तराधिकार वाद, पारिवारिक वाद / दाम्पत्य विवादों के प्री-लिटिगेशन स्तर पर अधिक से अधिक समाधान योग्य वादों का निस्तारण, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, चेक बाउंस के मामले, जनउपयोगी सेवाओं तथा वाणिज्य कर से सम्बन्धित प्रकरण, राजस्व/चकबन्दी/श्रम वाद, चालानी वाद व शमनीय प्रकृति के लघु आपराधिक वाद आदि मामलों का निस्तारण आपसी सुलह समझौते / संस्वीकृति के आधार पर किया जाएगा। साथ ही यातायात सम्बन्धी चालानों e. chalaan का निस्तारण लोक अदालत के माध्यम से कराना सुनिश्चित करें। राष्ट्रीय लोक अदालत की अध्यक्षता मान्नीय जनपद न्यायाधीश श्री गजेन्द्र कुमार जी द्वारा की जावेगी। जिसमें मान्नीय जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा अधिक से अधिक वादों को निस्तारित कराये जाने की अपेक्षा की गयी है । इसी क्रम में दिनांक 21 जनवरी, 2023 को आरबीट्रेशन वादों की विशेष लोक अदालत एवं 08, 09 व 10 –

 

को लघु वादों से सम्बन्धित विशेष लोक अदालत का आयोजन फरवरी, 2023 किया जाना भी प्रस्तावित है।

 

– अतः उक्त के सम्बन्ध में समस्त वादकारियों, अधिवक्ताओं एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों से अपील है कि उक्त तिथियों में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत व विशेष लोक अदालतों में अपने वादों का सुलह संस्वीकृति के आधार पर निस्तारण कराकर उठावें ।

 

अवसर का लाभ

Related posts

जिलाधिकारी श्रीमती जे0रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विकास खण्ड में संचालित विभिन्न योजनाओं तथा जिला पोषण समिति एवं शिक्षा अनुश्रवन समिति की बैठक संपन्न हुई

zeestarnews

बी०ए० प्रथम सेमेस्टर की समूह द्वितीय (50 छात्राओं) की छात्राओं की कार्यशाला का आयोजन 

zeestarnews

उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड शान्ति सदन, कटरा जनपद-बाँदा द्वारा विपणन विकास सहायता (एस0सी 0एस0पी0) योजनांतर्गत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन दिनाँक-14.02.2025 समयः-12:00 बजे दिन-शुक्रवार को विकासखंड बड़ोखर खुर्द के मीटिंग हाल, बड़ोखर खुर्द जनपद बाँदा में किया गया

zeestarnews

Leave a Comment