Zee Star News
Breaking News
जीवन शैली

फर्श से अर्श तक का कामयाब सफर

*फर्श से अर्श तक का कामयाब सफर

स्पेन के बाद थाईलैंड मे बांदा का मोहम्मद अर्थ बैडमिंटन में करेगा कमाल

साहस संघर्ष एवं समर्पण के बल पर लिखी गई बुंदेलखंड क्षेत्र जैसे पिछड़े क्षेत्र की यह संघर्ष कथा आने वाले पीढ़ी में भी ऊर्जा एवं साहस का प्रचार करेगी बुंदेलखंड के जनपद बांदा नगर के एक साधारण परिवार के अशफाक अहमद जो बांदा के बलखंडी नाका मोहल्ले में न्यू फैशन टेलर शॉप चलाते हैं एवं सौकिया बैडमिंटन खेलते हैं उन्होंने अपने 9 वर्षीय चंचल बेटे मोहम्मद अर्श को बैडमिंटन के शिखर में जाने का सपना संजोया अपने सपने को साकार करने के लिए उन्होंने हार्पर क्लब बैडमिंटन कोर्ट में कोच मोहम्मद अनवर अली से संपर्क किया अनवर अली ने कम उम्र में ही मोहम्मद अर्थ की प्रतिभा को पहचान लिया कि यह प्रतिभाशाली लड़का भविष्य में अपने साथ-साथ अपने माता-पिता एंव कोच का नाम भी रोशन करेगा। अर्श को निखारना एवं सवारना शुरू किया 3 साल तक लगातार उसके कला कौशल एवं बैडमिंटन को बेहतर से बेहतर बनाने का प्रयास किया वर्ष 2014 में अपने पास आने एवं लगातार तीन वर्ष की कथक परिश्रम से अर्श के खेल को कई बुलंदियों तक पहुंचाया इस अवसर पर अनवर को उसकी प्रतिभा को नए आयाम देने के लिए उसके पिता अशफ़ाक़ से कहना पड़ा कि इसे अब गोपीचंद अकैडमी में जाने की आवश्यकता है अशफाक ने अपने सपने को साकार करने के लिए तन मन धन से खुद को झोंक दिया गोपी चाँद एकेडमी के कोच श्री मोहम्मद शियादतउल्ला के पर्यवेक्षण में मोहम्मद ने राज्य स्तरीय राष्ट्रीय स्तरी प्रतियोगिताओं में जनपद बांदा का प्रतिनिधित्व करते हुए अनेकों अनेक प्रतियोगिताएं जीतकर अपनी सफलता के परचम लहराए उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन एवं बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा परफॉर्मेंस के आधार पर तय की जाने वाली रैंकिंग में विगत कई वर्षों से टॉप 10 खिलाडी के रूप अपनी जगह बनाए हुए हैं। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के द्वारा भारत का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करते हुए गठित चयन समिति द्वारा स्पेन के शहर में विगत माह अक्टूबर में अंडर-19 विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में चयनित किया गया। अपने खेल से प्रभावित करने पर मोहम्मद अर्श को एशिया अंडर-17 की चैंपियनशिप जो थाईलैंड में 29 नवंबर से 4 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी उस में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए चयनित किया गया है जिला बैडमिंटन संघ बांदा ने मोहम्मद अर्श को अपार सफलता को देखते हुए विगत 12 सितंबर को स्थानीय बांदा में एक सम्मान समारोह आयोजित कर तत्कालीन जिलाधिकारी श्री अनुराग पटेल से सम्मानित कराया इस अवसर पर बांदा संघ के सचिव श्री काज़ी ज़मीर वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सीराजधव्ज सिंह श्री राजन पुरवार श्री प्रमोद मिश्रा आयोजन सचिव श्री अरुण अवस्थी संयुक्त सचिव एवं कोच श्री मोहम्मद अनवर अली ने मोहम्मद अर्श का सम्मान कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस किया था मोहम्मद अर्श का यह सफर जो फर्श से अर्श की बुलंदियों की ओर जारी है निश्चित ही सफलता एवं ऊंचाइयों की चरम आयाम स्थापित करेगा एवं जनपद बांदा उत्तर प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करेगा

Related posts

चित्रकूट धाम मंडल आयुक्त व चित्रकूट धाम मंडल महा निरीक्षक दोनों ने देखा सियार पाखा गौशाला अधिकारियों की जमकर लगाई क्लास

zeestarnews

पुलिस अधीक्षक बांदा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के तत्वाधान में बाल अपराधों की रोकथाम के संबंध में की गयी मासिक समीक्षा बैठक

zeestarnews

जिला उद्यान अधिकारी बांदा ने बताया है कि जनपद बाॅदा में ग्रामीण आंचलो में रहने वाले योग्य 50 युवाओ, जो कि कृशि श्रमिक एवं लघु सीमान्त परिवारों से है, के तकनीकी

zeestarnews

Leave a Comment