Zee Star News
Breaking News
अन्य

भीमराव अंबेडकर जी की महापरिनिर्वाण दिवस एवं पुण्यतिथि के शुभ अवसर पर बुंदेलखंड किसान मजदूर संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सर्वप्रथम डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए

आज दिनांक 06/12/2022 दिन मंगलवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की महापरिनिर्वाण दिवस एवं पुण्यतिथि के शुभ अवसर पर बुंदेलखंड किसान मजदूर संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सर्वप्रथम डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए एव पुष्पमाला पहनाकर बाबा साहब जी को नम्र आंखों से प्रणाम करते हुए सभी ने आशीर्वाद प्राप्त किया। एवं वही किसान नेता दिनेश कुमार निरंजन ने बाबा साहब के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब ने हमारे भारत देश को संविधान दिया एवं अन्य पिछड़ो, गरीबो, मजदूरो किसानों को आगे लाने के लिए बाबा साहब जी का विशेष योगदान है। आज देश मे दूसरी कोई मिसाल नहीं हो सकती है। आज देश मे जिस तरह से गरीब पिछड़े मुख्यधारा से जुड़ सके वह केवल और केवल बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की ही देन है। यह भारत देश बाबा साहब जी को कभी भुला नहीं सकता है। वही किसान नेता दिनेश कुमार निरंजन ने कहा है कि बाबा साहब ने देश को ऐसा संविधान दिया है जिस रास्ते पर देश ने हमेशा तरक्की की है एवं दुनिया में महाशक्ति बनी दुनिया के लगभग 110 देशों ने बाबा साहब के संविधान का अनुसरण करते हुए उन्हें अपने अपने देशों मे बाबा साहब द्वारा बनाए गए संविधान को इसी संविधान के रूप में लागू किया इसलिए बाबा साहब और उनके सिद्धांत आज भी हमारे बीच में है। अंत में किसान नेता ने कहा है कि बाबा साहब अमर थे अमर हैं एवं हमेशा अमर रहेंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश कुमार निरंजन, राष्ट्रीय विशेष सचिव सुरेश चंद्र पटेल, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मनीष यादव, राष्ट्रीय संगठन मंत्री एडवोकेट सत्येंद्र प्रकाश खरे,प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश सिंह पटेल, प्रदेश महामंत्री दयाराम निषाद, युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज यादव, रिटायर्ड फौजी मोहनलाल सिंह आदि मुख्य रूप से एवं भारी संख्या में बुंदेलखंड किसान मजदूर संघ के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित रहे।

Related posts

जनपद न्यायाधीश डाॅ0 बब्बू सारंग की अध्यक्षता में अखिल भारतीय हिन्दी विधि प्रतिष्ठान जनपद बांदा के तत्वाधान में हिन्दी दिवस समारोह जिला न्यायालय भवन में आयोजित किया गया।

zeestarnews

मोडी बवाल सांग हुआ लांच

zeestarnews

मा0 मंत्री औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एन0आर0आई0 तथा निवेश प्रोत्साहन विभाग उ0प्र0 श्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘‘नन्दी जी’’ नगर पालिका परिषद बाॅदा में प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का शुभारम्भ पूजन एवं अर्चना कर किया

zeestarnews

Leave a Comment