Zee Star News
Breaking News
Breaking News

जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में नरैनी तहसील क्षेत्र के नौगवां गाँव के मजरा सुखारी पुरवा की सड़क निर्माण कराये जाने के सम्बन्ध बैठक सम्पन्न हुई

” बाँदा, 05 सितम्बर, 2024-

 

जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में नरैनी तहसील क्षेत्र के नौगवां गाँव के मजरा सुखारी पुरवा की सड़क निर्माण कराये जाने के सम्बन्ध बैठक सम्पन्न हुई।

 

 

 

 

बैठक में जिलाधिकारी ने इस सड़क का निर्माण कराये जाने हेतु लोक निर्माण विभाग एवं वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस सड़क के बीच में एक किलो मी० की भूमि जो वन विभाग के अन्तर्गत आती है, उस भूमि को अधिग्रहीत कर सड़क का निर्माण कराये जाने की कार्यवाही की जाए। बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता ने बताया कि यह सडक लगभग 04 किलो मी० की है, जिसका निर्माण कार्य कराया जाना है। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग द्वारा रोड को बनाए जाने हेतु तैयार किए गए 3.50 करोड रुपए की के एस्टीमेट को शीघ्र शासन से स्वीकृति करने के निर्देश दिए lजिलाधिकारी ने वन विभाग की उक्त भूमि को शीघ्र अधिग्रहण किये जाने की कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने इस दूरस्थ गाँव के संम्पर्क रोड को ग्रामीणों की समस्याओं को दृष्टिगत शीघ्र कार्यवाही करते हुए सड़क का निर्माण कराये जाने के सम्बन्ध में निर्देशित किया।

 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य, डीएफओ श्री अरबिन्द कुमार, अधिशाषी अभियता लोक निर्माण विभाग श्री आर० के० सोनकर एवं लोक निर्माण विभाग के अभियंतागण उपस्थित रहे।

 

 

Related posts

संयुक्त निदेशक, कोषागार एवं पेंशन, संयोजक पेंशन अदालत चित्रकूटधाम मंडल, बांदा ने बताया है 

zeestarnews

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक मां ने अपने 3 साल के मासूम बच्चे को कुल्हाड़ी से काट डाला

zeestarnews

दीपक गुप्ता ने मंडला अध्यक्ष से लगाई गुहार मुझे भूमाफिया बनाने से बचा लो सरकार

zeestarnews

Leave a Comment