Zee Star News
Breaking News
देश-विदेश

पठान मूवी के विरोध में विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति ने किया विरोध प्रदर्शन, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का फूंका पुतला 

पठान मूवी के विरोध में विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति ने किया विरोध प्रदर्शन, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का फूंका पुतला

 

 

बांदा 18 दिसंबर

उ त्तर प्रदेश के बांदा जनपद में पठान मूवी को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। वहीं पठान मूवी में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और अभद्र वेशभूषा के अंतर्गत विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति ने बांदा जनपद के माहेश्वरी देवी चौराहा पर अपने समिति तथा अन्य साथियों के साथ मिलकर शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण के विरोध में जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंक कर विरोध जताया। उपस्थित गौ रक्षा समिति के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने कहा कि यह हमारे हिंदू धर्म का अपमान है जो कि पठान मूवी में गलत तरीके से दिखाया गया है। इसलिए समिति उत्तर प्रदेश सरकार माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग करती है कि उत्तर प्रदेश में इस मूवी को बैन किया जाए एवं ऐसा न करने पर प्रदेश भर के हिंदू संगठन इसको लेकर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महेंद्र धुरिया जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू महासंघ, श्याम मोहन धुरिया जिला उपाध्यक्ष ,सचिन चौरसिया चीता जिला मंत्री, सुनील राजपूत, राजेंद्र मिश्रा वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, राहुल राजपूत जिला मंत्री, मितेश कुमार जिला मीडिया प्रभारी, प्रेम गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष, महेश प्रसाद गुप्ता जिला मंत्री, रजनीश कुमार प्रजापति जिला प्रचार मंत्री, सत्यम मिश्रा ब्लॉक मंत्री, महेश गुप्ता जिला संतोष मिश्रा प्रदेश महामंत्री मातृशक्ति प्रकोष्ठ,पार्वती गुप्ता जिला अध्यक्ष मात्र शक्ति प्रकोष्ठ, पुष्पा कोटर्ये जिला मंत्री,रानी बाई साहू प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, रीना कश्यप जिला महामंत्री, राधा देवी जिला उपाध्यक्ष, सरस्वती गुप्ता जिला उपाध्यक्ष, केश कली रावत जिला उपाध्यक्ष, शोभा देवी जिला उपाध्यक्ष, गिरजा देवी जिला मंत्री, गीता वर्मा, कमला नामदेव नगर उपाध्यक्ष महिला मोर्चा मातृशक्ति प्रकोष्ठ आदि कार्यकर्ता में पदाधिकारी उपस्थित रहे

Related posts

बाराबंकी में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे: एक महिला सहित तीन लोग हुए घायल, रास्ते को लेकर हुई थी मारपीट

cradmin

Eying battleground states, Harris campaign invests $370M in post-Labour Day ads

zeestarnews

मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 श्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा तहसील पैलानी के ग्राम अलोना में आज 70 मेगावाट के सोलर पावर पार्क का लखनऊ से वर्चुवल उद्घाटन किया

zeestarnews

Leave a Comment