Zee Star News
Breaking News
Breaking News

फतेहगंज थाना पुलिस का ऑन दा स्पॉट न्याय दबंगों के प्रभाव में आकर गरीब महिला का गिराया घर

फतेहगंज थाना पुलिस का ऑन दा स्पॉट न्याय दबंगों के प्रभाव में आकर गरीब महिला का गिराया घर

 

उत्तर प्रदेश में जहां बुलडोजर माफियाओं और अपराधियों पर गरज रहा है तो वहीं दबंग इसका इस्तेमाल गरीबों के घर को उजाड़ने में करने लगे हैं, जबकि सरकार ने इसके गलत इस्तेमाल को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद दबंगों पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।दबंग स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से गरीबों के घर लगातार गिरवा रहे है।

 

बांदा जनपद की फतेहगंज थाना पुलिस ने दबंग ग्राम प्रधान दिनेश यादव कुलसारी पुत्र फूलचंद् यादव एवं गंगा प्रसाद यादव पुत्र रामकोलावन यादव के साथ मिलकर गरीब घर मे अकेली रह रही महिला मंजू देवी शर्मा पत्नी ब्रिज किशोर शर्मा का रंजिशन कच्चा घर ढहा दिया।गरीब महिला ने बताया कि उसने उक्त लोगों की शिकायत तहसील दिवस में की थी जिससे उक्त दबंग उससे आक्रोशित थे।दबंगों ने थाना पुलिस को साधते हुए उसका मकान गिरा उसका गृहस्थी का सामान नष्ट कर दिया विरोध करने पर दबंगों व पुलिस के सिपाहियों ने उसके साथ अभद्रता की।उसने बताया कि तहसील दिवस में शिकायती पत्र देने पर एसडीएम साहब ने यथास्थिति बनाएं रखने का आदेश दिया था लेकिन दबंगों के प्रभाव में आकर उक्त पुलिस के सिपाहियों के द्वारा उसके घर को गिरवा दिया गया है।गरीब महिला ने उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों के विरुद्ध करवाई की मांग की।

Related posts

राजनेताओं द्वारा रामचरितमानस मानस के अपमान व गलत टिप्पणी को लेकर युवाओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

zeestarnews

आखिर दीपक गुप्ता को विकास प्राधिकरण द्वारा क्यों बनाया जा रहा है भूमाफिया

zeestarnews

प्रदेश अध्यक्ष श्री खाबरी ने प्रेस वार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कानपुर में माँ और बेटी की जलकर हुई मृत्यु की यह जघन्य घटना योगी जी के बुलडोजर नीति का परिणाम है

zeestarnews

Leave a Comment