Zee Star News
Breaking News
Breaking News

विश्व हिंदू महासंघ ने पठान मूवी का विरोध करते दहन किया पुतला

विश्व हिंदू महासंघ ने पठान मूवी का विरोध करते दहन किया पुतला*

*/बांदा** आज विश्व हिंदू महासंघ ने पठान मूवी में भगवा ध्वज एवं नारी के अस्मिता के साथ खिलवाड़ करने का जो दृश्य दिखाया है। इससे विश्व हिंदू महासंघ ने अशोक लाट चौराहा पर पुतला दहन कर फिल्मी दुनिया को चेताया है कि सनातन धर्म का खिलवाड़ नही होने देंगे।

आपको बता दे कि पूरा मामला बाँदा जनपद मुख्यालय के अशोक लाट चौराहा बाँदा का है। जहाँ विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष मुकेश शिवहरे की अगुवाई मे सकंट मोचन मंदिर से एकत्र होकर प्रदर्शन किया और अशोक लाट चौराहा में राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह गंगवार जिन्दाबाद के काफी देर तक नारे लगाते रहे। पठान मूवी के नायक शाहरुख खान व नायिका के मुरदाबाद के नारे लगाए। प्रदेश मंत्री राजेश शुक्ला, प्रयाग संभाग प्रभारी ने कहा कि नारी का सर्वोच्य पद है। सनातन से नारी पूजनीय रही है। पठान मूवी में जिस तरह से फिल्माया गया है वह सनातन धर्म को आहत करने की चेष्टा की गई है। जिसे सनातन धर्म को मानने वाले कतई बर्दाश्त नही करेगे।

आक्रोशित विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियो ने अशोक लाट चौराहा पर पठान मूवी नायक नायिका का पुतला दहन किया है

विश्व हिंदू महासंघ के चित्रकूट धाम मंडल प्रभारी मिथलेश शुक्ला, मीडिया प्रभारी ब्रजेश शुक्ला, जिला प्रभारी विनोद द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष अनीस सिंह, जिला महामंत्री नीलेश सिंह, पूर्व जिला प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, संदीप राजपूत, नगर अध्यक्ष महाप्रसाद गुप्ता, राजकिशोर मिश्रा, शिवचंद्र वर्मा, ब्लाक अध्यक्ष विवेक सिंह ने बहिष्कार करने की अपील किया है।

Related posts

मौत की सजा को   कोर्ट  नहीं माना उपयुक्त

zeestarnews

चित्रकूट धाम मंडल आयुक्त व चित्रकूट धाम मंडल महा निरीक्षक दोनों ने देखा सियार पाखा गौशाला अधिकारियों की जमकर लगाई क्लास

zeestarnews

नरैनी संकुल का चपरासी बना एबीएसए अपने व्हाट्सएप पर देता है टीचरों को आदेश करता है टीचरों से वसूली के लगे आरोप

zeestarnews

Leave a Comment