आज भारतीय जनता युवा मोर्चा, बांदा के जिलाध्यक्ष मोहित गुप्ता द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया गया कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेई जी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर अटल भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा इसी क्रम में जनपद बांदा में दिनांक 27 दिसंबर 2022 को प्रातः 11:00 बजे अटल भाषण प्रतियोगिता का आयोजन नवीन भाजपा कार्यालय कनवारा रोड बांदा में किया जाएगा। प्रतियोगिता के प्रथम तीन विजेताओं को क्षेत्र एवं प्रदेश द्वारा आयोजित भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। साथ ही प्रदेश स्तर पर 50 विजेताओं को भारतीय जनता युवा मोर्चा के बैनर तले पूरे देश भर में हो रहे आयोजनों में प्रतिभा करने का अवसर दिया जाएगा। भाजयुमो सुशासन यात्रा के अंतर्गत पूरे प्रदेश भर में भ्रमण कराया जाएगा। स्थानीय चुनाव प्रचार में बोलने का अवसर प्राप्त होगा। सहभागिता का प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा और अटल डिबेटिंग क्लब की सदस्यता प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागी की आयु 18 से 35 वर्ष रखी गई है। प्रतिभागियों का मूल्यांकन कुल 50 अंकों के आधार पर होगा। प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में कुल 4 विषयों में से एक विषय पर बोलना है। 1. श्री नरेंद्र मोदी जी का डिजिटल इंडिया गुड गवर्नेंस पर जोर देता है।
2. भारत 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था की ओर स्थानांतरण।
3. समय की मांग मुक्त खोरी की राजनीति से विकास की राजनीति की ओर स्थानांतरण।
4. श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार युवाओं को सशक्त बनाने पर केंद्रित है।
प्रतियोगिता में प्रत्येक प्रतिभागी को अधिकतम 3 मिनट की समय सीमा किसी एक विषय पर बोलने के लिए दी जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राहुल सोनी व भाजयुमो जिला मंत्री आशीष पटेल भी उपस्थित रहे।