Zee Star News
Breaking News
अन्य

कांग्रेसियों ने संजय गांधी जी की जयंती उनकी प्रतिमा पर पुष्प दीप प्रज्वलि

कांग्रेसियों ने संजय गांधी जी की जयंती उनकी प्रतिमा पर पुष्प दीप प्रज्वलित किया

 

 

 

बांदा आज दिनांक 14 दिसंबर को जिला कांग्रेस कार्यालय स्टेशन रोड बांदा में स्व संजय गांधी जी की जयन्ती सभी कांग्रेस के पदाधिकारियों के द्वारा संजय गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि माल्यार्पण दीप जलाकर मनाई गयी। जिसमें जिला अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे एड ने स्व संजय गांधी जी के पाँच सूत्रीय कार्यक्रम की विस्तृत चर्चा की जो आज भी पूरी तरह से प्रासंगिक है। परिवार नियोजन, वृक्षारोपण, दहेज उन्मूलन, स्वच्छता और श्रमदान आज भी देश के हर नागरिक को की जरुरत है और जिला अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा की इन्ही सूत्र से देश को महान बनाया जा सकता है।

     वही पर जिला अध्यक्ष ने बताया कि भारत जोडो प्रान्तीय यात्रा 19 दिसंबर को प्रातः 9 बजे महराणा प्रताप चौक सिविल लाइन बांदा से पद यात्रा प्रारंभ हो कर जजी चौराहा, के रास्ते अशोक लाट, संकट मोचन मन्दिर, जेल चौराहा, बलखण्डी नाका चौराहा, महेश्वरी देवी मंदिर, इंदिरा गांधी पार्क मे माल्यार्पण कर , बाबू लाल चौराहा, अलीगजं अतर्रा चुंगी से अतर्रा की ओर प्रस्थान कर जायेगी अतर्रा मे हिन्दू इन्टर कालेज से शान्ति धाम स्कूल तक प्रांतीय भारत जोडो़ पदयात्रा होगी। जिलाध्यक्ष लालू दुबे ने जनपद के सभी कांग्रेस जनों से अनुरोध किया है कि इस यात्रा मे सभी लोग ज्यादा से ज्यादा शामिल हो जिससे मा राहुल गांधी जी के विचारों को जनमानस तक पहुंचाया जा सके। जयन्ती सभा मे जिलाध्यक्ष प्रदुम कुमार लालू सहित बी लाल, धर्मेश कुमार सिंह, राज बहादुर गुप्त, शिवबली सिंह, आशुतोष त्रिपाठी, डा के पी सेन, छेदी लाल धुरिया, राजेश गुप्त पप्पू, अशोक वर्धन कर्ण, शंकर लाल श्रीवास, रफत खान गोगा, अफसाना बेगम, वारिस अली सब्बल सौदागर, सुकदेव गांधी ,नाथू राम सेन, अरविंद कुमार, शामिल रहे।

Related posts

जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में धान क्रय समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी द्वारा क्रय केन्द्रो से धान का उठान न होने व जनपद में धान की धीमी खरीद को लेकर गहरा असंतोष व्यक्त किया गया

zeestarnews

जिलाधिकारी श्रीमती जेo रीभा की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय में जिला पोषण समिति की बैठक संपन्न हुई

zeestarnews

बबेरू तहसील के थाना बिसंडा के ग्राम पाराबिहारी के आगे दरिया बाबा मोड़ पर अचानक सवारियों से भरा ई रिक्शा पलटने से एक युवती की दर्दनाक मौत

zeestarnews

Leave a Comment