Zee Star News
Breaking News
Breaking Newsअपराध

आँपरेशन क्लीन के तहत बांदा पुलिस को मिली बड़ी सफलता । थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा अवैध गांजे की तस्करी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का किया गया पर्दाफाश 

आँपरेशन क्लीन के तहत बांदा पुलिस को मिली बड़ी सफलता । थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा अवैध गांजे की तस्करी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का किया गया पर्दाफाश

 

 

लगभग 13 लाख कीमत के अवैध सूखे गांजे के साथ 06 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार । अभियुक्तों के कब्जे से 82.35 किलोग्राम अवैध सूखा गांजा, अवैध गांजे के परिवहन व बिक्री करने में प्रयुक्त 03 चार पहिया वाहन बरामद ।

मुख्य अभियुक्त संगम साहू उड़ीसा और उत्तराखण्ड से सब्जी व खाद्य पदार्थों के वाहन में लादकर लाता था अवैध गांजा । बांदा, महोबा, चित्रकूट, हमीरपुर और आस पास के जनपदों में करता था अवैध गांजे की बिक्री ।

मुख्य अभियुक्त संगम साहू को विगत वर्ष भी कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अवैध गांजे की तस्करी (एक ट्रक में 195 किलोग्राम अवैध गांजा) वाले गिरोह के साथ किया गया गिरफ्तार ।

बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे पर महोखर कट माइल स्टोन 50.8 के पास से अभियुक्तों को अवैध गांजे की खरीद-बिक्री करते हुए किया गया गिरफ्तार । मुख्य अभियुक्त अन्य अभियुक्तों को करता था थोक बिक्री जबकि अन्य अभियुक्त जगह-जगह अवैध गांजे की करते थे फुटकर बिक्री ।

पुलिस अक्षीक्षक बांदा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु चलाये जा रहे आपरेशन क्लीन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा लक्ष्मी निवास मिश्र के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती अंबुजा त्रिवेदी के नेतृत्व में दिनांक 27/28.दिसंबर को रात्रि में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुये लगभग 13 लाख रुपये की कीमत के 82.35 किलोग्राम अवैध सूखे गांजे के साथ 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । गौरतलब हो कि दिनांक 27.दिसंबर को रात्रि में सूचना मिली की एक व्यक्ति एक चार पहिया वाहन में उड़ीसा से अवैध गांजा लेकर बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे पर महोबा की ओर जा रहा है । सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर चेकिंग करते हुए अवैध गांजे के साथ 06 अभियुक्तों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया साथ ही मौके से अवैध गांजे के परिवहन में प्रयुक्त 03 चार पहिया वाहन को भी बरामद किया गया । पूछताछ में पता चला कि मुख्य अभियुक्त संगम साहू पुत्र छोटेलाल साहू नि0 सिविल लाइन थाना को0नगर बांदा उड़ीसा और उत्तराखण्ड से सब्जी व अन्य खाद्य पदार्थों को लाने वाले वाहन में भारी मात्रा में अवैध सूखा गांजा तस्करी करके लाता था तथा बांदा, महोबा, चित्रकूट, हमीरपुर और आस-पास के जनपदों में अपने फुटकर विक्रेताओं को बेचता था से वे फुटकर विक्रेता इसकी छोटे-छोटे पैकेटों में फुटकर बिक्री करते थे । इसके पहले भी वह पिछले साल भी 28 दिसम्बर को अवैध गांजे की तस्करी करने वाले गिरोह के साथ थाना कोतवाली नगर पुलिस व एसओजी द्वारा एक ट्रक में उड़ीसा से लाये गये 195 किलोग्राम गांजे के साथ पकड़ा गया था जिसमें वह दिनांक 16.फरवरी को जेल से छूटा था । दिनांक 27/28.दिसंबर की रात्रि को भी वह अवैध गांजा उड़ीसा से लेकर आया था तथा महोखर कट के पास अपने स्थानीय विक्रेताओं रामलखन, सरवन यादव, याकूब, सुरेश कुमार और विजय गुप्ता को बेच रहा था तभी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया । अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 13 लाख रुपये कीमत का 82.35 किलोग्राम अवैध सूखा गांजा तथा अवैध गांजे के परिवहन व तस्करी में प्रयुक्त 03 चार पहिया वाहन (01 बोलेरो पिकअप, 01 बोलेरो, 01 टाटा टिगोर) बरामद हुए हैं ।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*

 संगम साहू पुत्र छोटे लाल निवासी GIC स्कूल के पीछे सिविल लाइन थाना कोत0 नगर जनपद बांदा । (मुख्य अभियुक्त )

राम लखन अवस्थी पुत्र बसंत कुमार निवासी पतरहा थाना गिरवां जनपद बांदा ।

 सरवन यादव पुत्र प्रेम चन्द्र यादव निवासी धीरज नगर लोहार तलैया थाना कोत0 नगर जनपद बांदा ।

याकुब पुत्र मोहम्मद कदीर निवासी मर्दननाका थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा ।

सुरेश कुमार पुत्र कल्लू यादव निवासी महोखर थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा ।

विजय कुमार गुप्ता पुत्र रज्जन कुमार गुप्ता निवासी जगदीशगंज थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट । सभी अभियुक्तों को विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया

Related posts

उच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद एक बार फिर मोहन साहू नगर पालिका में अध्यक्ष के पद पर काबिज

zeestarnews

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बॉदा

zeestarnews

बांदा में फिर हुई हैवानियत 7 वर्ष की नाबालिक बच्चे के साथ किया दुष्कर्म

zeestarnews

Leave a Comment