Zee Star News
Breaking News
मनोरंजन

पुलिस लाइन बांदा के शानदार क्रिकेट ग्राउंड में दूधिया रोशनी में खेला जा रहा परमवीर सुपर लीग क्रिकेट टुर्नामेंन्ट । आज खेले गये पहले क्रिकेट मैच में मेजर शैतान सिंह शूटर्स ने कैप्टन मनोज पाण्डेय वारियर्स को 08 विकेट से किया पराजित

 

पुलिस लाइन बांदा के शानदार क्रिकेट ग्राउंड में दूधिया रोशनी में खेला जा रहा परमवीर सुपर लीग क्रिकेट टुर्नामेंन्ट । आज खेले गये पहले क्रिकेट मैच में मेजर शैतान सिंह शूटर्स ने कैप्टन मनोज पाण्डेय वारियर्स को 08 विकेट से किया पराजित ।

*विवरण-* पुलिस लाइन बांदा के शानदार क्रिकेट ग्राउंड की दूधिया रोशनी में परमवीर प्रीमियर लीग डे-नाइट क्रिकेट टुर्नामेन्ट दिनांक 25.12.2022 से खेला जा रहा है । कल दिनांक 28.12.2022 की रात को खेले गये क्रिकेट मैच में मेजर सोमनाथ शर्मा ब्लास्टर्स ने लांस नायक अल्बर्ट एक्का को 15 रनों से शिकस्त दी । आज दिनांक 29.12.2022 को पहला मैच मनोज पाण्डेय वारियर्स व मेजर शैतान सिंह शूटर्स बीच खेला गया, जिसमें कैप्टन मनोज पाण्डेय वारियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 10 विकेट खोकर 107 रन बनाये, लक्ष्य का पीछा करने उतरी मैजर शैतान सिंह शूटर्स टीम ने मात्र 13.1 ओवर में 02 विकेट खोकर 108 बनाकर जीत दर्ज की । मेजर शैतान सिंह की और से पीयूष गुप्ता ने 41 बाल पर 65 रनों की पारी खेली । इसके लिये उन्हे हुए मैन-आफ-द-मैच घोषित किया गया । जबकि दूसरा क्रिकेट मैच ब्रिगेडियर यौगेन्द्र सिंह यादव ग्रेनाइडर्स व मेजर धन सिंह थापा डिस्ट्रायर्स के बीच खेला जा रहा है । अन्तिम समाचार मिलने तक ब्रिगेडियर योगेन्द्र सिंह टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 07 विकेट पर 88 रन बना लिए थे ।

Related posts

जिला उद्यान अधिकारी बांदा ने बताया है कि जनपद बाँदा में युवाओं के लिए “माइक्रोड्रीगेशन सिस्टम संचालन एवं रख रखाव विषयक चार दिवसीय रोजगार परक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 03 से 06 फरवरी, 2025 तक कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि विश्वविद्यालय, बाँदा के प्रशिक्षण हाल में किया गया है

zeestarnews

सिद्धार्थनगर के मंडी में बकरे की कीमत लगी 2 लाख: पीठ पर लिखा है ‘मोहम्मद’, आकर्षण का बना केंद्र, ईद उल अजहा महज 11 दिन पूर्व

cradmin

जिलाधिकारी श्रीमती रंजन ने औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ़ में उद्यमियों की समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए उनका निस्तारण किये जाने हेतु एवं मकर संक्रान्ति के अवसर पर स्थानीय भूरागढ़ दुर्ग स्थल पर लगने वाले नटबली बाबा मेला दिनांक 14, 15 जनवरी, 2023 की तैयारियों हेतु स्थलीय निरीक्षण किया

zeestarnews

Leave a Comment