Zee Star News
Breaking News
मनोरंजन

दूसरा सेमीफाइनल मैच अयोध्या ने लखनऊ को 48 रन से हराकर जीता

*दूसरा सेमीफाइनल मैच अयोध्या ने लखनऊ को 48 रन से हराकर जीता

 

 बाँदाजनपद के श्री जेपी शर्मा इंटर कालेज बबेरु में आयोजित अंतर राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच अयोध्या बनाम लखनऊ के मध्य खेला गया। चित्रकूट धाम मंडल बाँदा के कमिश्नर आर के सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। अयोध्या टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी किया। 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 191 रन बनाया। जिसमे नितिन ने 9 चौका, 2 छक्का के साथ 59 रन बनाया। वही विपिन ने 37 रन, विजय यादव 22 रन का योगदान किया। वही लखनऊ के गेंदबाज रजत 2 विकेट, अभय 3 विकेट, रहमान 1 विकेट लेने में कामयाब हुये। लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरे लखनऊ के बल्लेबाज विनायक ने ताबड़तोड़ 58 रन, अभय 25 रन बना सके। पूरी टीम 17. 3 ओवर मे 143 रन बनाकर ढह गई। गोरखपुर के गेंदबाज प्रशांत 4 विकेट, विजय 3 विकेट, अमर, मुनीन्द्र ने एक एक विकेट लेकर 48 रन से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच विजय यादव को घोषित किया गया। चौका, छक्कों में दर्शकों ने खूब पुरस्कारों की झड़ी लगा दी। कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष विजयपाल सिंह, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय विक्रम सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया है।

Related posts

बेसिक शिक्षा विभाग में ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे लाने व उनके प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच प्रदान किया है जो की सराहनीय हैं

zeestarnews

जनपद बांदा में गणतंत्र दिवस समारोह पूर्ण हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया l आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल बांदा श्री अजीत कुमार ने आयुक्त कार्यालय में तिरंगा झंडा फहराया एवं तिरंगे झंडे को सलामी दी

zeestarnews

जिलाधिकारी बाँदा श्रीमती जे0रीभा की अध्यक्षता में तहसील पैलानी में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया तथा विकास खण्ड जसपुरा के आंगनबाडी केन्द्र कनाखेडा एवं तहसील पैलानी की विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया

zeestarnews

Leave a Comment