Zee Star News
Breaking News
अन्य

चित्रकूटधाम मण्डल बांदा के मण्डलायुक्त श्री अजीत कुमार ने पुलिस उपमहानिरीक्षक, चित्रकूटधाम परिक्षेत्र श्री राजेश एस के साथ थाना भरतकूप में आयोजित थाना दिवस में प्रतिभाग कर आमजन की समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से सुना। उन्होंने अधिकारिओ को निर्देशित किया

22 नवम्बर 2025:

चित्रकूटधाम मण्डल बांदा के मण्डलायुक्त श्री अजीत कुमार ने पुलिस उपमहानिरीक्षक, चित्रकूटधाम परिक्षेत्र श्री राजेश एस के साथ थाना भरतकूप में आयोजित थाना दिवस में प्रतिभाग कर आमजन की समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि शिकायतकर्ता को समयबद्ध राहत मिल सके।

मण्डलायुक्त ने विशेष रूप से भूमि विवाद संबंधी मामलों पर ध्यान केंद्रित करते हुए कहा कि ऐसे प्रकरणों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर भेजी जाए, ताकि तथ्यों की सही जांच कर विवादों का न्यायसंगत समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को समाधान हेतु बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

थाना दिवस के उपरांत मण्डलायुक्त ने बी-पैक्स बिसण्डा खाद वितरण केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लगभग 50 कृषक खाद वितरण के लिए कतार में खड़े मिले। केंद्र प्रभारी द्वारा अवगत कराया गया कि खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और वितरण नियमानुसार किया जा रहा है। मण्डलायुक्त ने निर्देशित किया कि खाद वितरण पूर्ण पारदर्शिता, नियमानुसार एवं निष्पक्षता के साथ किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, ओवररेटिंग या टैगिंग जैसी शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी/कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इसके बाद मण्डलायुक्त ने विकासखण्ड कार्यालय बिसण्डा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिनके संबंध में मुख्य विकास अधिकारी, बाँदा से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। उपस्थित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे समय से कार्यालय पहुंचकर पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से जनता की शिकायतों एवं शासकीय कार्यों का समयबद्ध निस्तारण करें।

मण्डलायुक्त द्वारा इसके उपरांत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिसण्डा का निरीक्षण किया गया, जहाँ चिकित्सक श्री सर्वजीत पटेल अनुपस्थित पाए गए। इस पर उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बाँदा को संबंधित चिकित्सक से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।

निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त श्री अजीत कुमार ने कहा कि शासन का स्पष्ट उद्देश्य है कि प्रत्येक सरकारी योजना एवं सेवा का लाभ पात्र व्यक्तियों तक बिना भेदभाव, बिना देरी एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ पहुँचे। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि जनता की समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता, जिम्मेदारी एवं मानवीय दृष्टिकोण सर्वोपरि रखा जाए, ताकि लोकहित में प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक प्रभावी बन सके।

Related posts

अध्याय-3 पैरा 3.6(ii)} मतदान केन्द्र की सूची के प्रकाशन की सूचना

zeestarnews

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देशवासियों को क्षेत्र वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

zeestarnews

नशेड़ी युवक फांसी पर झूला, मौत

zeestarnews

Leave a Comment