Zee Star News
Breaking News
अन्य

डा0 रजनीश दुबे अपर मुख्य सचिव दुग्ध विकास, मत्स्य एवं पशुधन विभाग ने आज सर्किट हाउस सभागार में

 

बां दा, 15 फरवरी, 2023-

डा0 रजनीश दुबे अपर मुख्य सचिव दुग्ध विकास, मत्स्य एवं पशुधन विभाग ने आज सर्किट हाउस सभागार में चित्रकूटधाम मण्डल की निराश्रित गौवंशा संरक्षण मिशन ए0आई0, प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना तथा पशुधन एवं मत्स्य विभाग के के0सी0सी0 के बनाये जाने की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उन्होंने चित्रकूटधाम मण्डल के अधिकारियों को निर्देश दिये कि निराश्रित गौवंशों को गौशालाओं में संरक्षित कर रखा जाए। गौवंश बाहर विचरण न करने पायें, जिससे किसानों की फसलों को नुकशान न हो। उन्होंने गौशालाओं में संरक्षित गौवंशों के रख-रखाव हेतु समुचित चारे, पानी व सेड की व्यवस्था करते हुए शत्-प्र्रतिशत रूप से टीकाकरण कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को समय-समय पर गौशालाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरूस्त रखने के निर्देश दिये। उन्होंने चारागाहों में यदि किसी प्रकार का अतिक्रमण हो तो उसे हटाकार गौशालाओं से लिंकेज करते हुए हरे चारे की व्यवस्था भी कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने गौवंशो के संरक्षण हेतु गौशालाओं का निर्माण कार्य भी पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने गौवंशो की लम्पी बीमारी से बचाव हेतु मण्डल में किये गये कार्य की प्रशंसा की।

उन्होंने सहभागिता योजना के अन्तर्गत सुपुर्दगी में दिये गये गौवंशो के संरक्षण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि जिन पशुपालकों को गौवंश दिये गये हैं, ऐसे गौवंश निराश्रित न होने पायें। उन्होंने मण्डल के सभी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये कि गौवंशो में नस्ल सुधार कर अधिक से अधिक लोंगो को प्रेरित कर इसमें और अधिक बेहतर कार्य किया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना की समीक्षा करते हुए मत्स्य का उत्पादन मत्स्य पालकों द्वारा अधिक कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने मत्स्य पालकों हेतु निजी भूमि में तालाब निर्माण कार्य, बैकयार्ड आर0ए0एस0 का कार्य शीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने मत्स्य पालकों हेतु साइकिल विद आइस बाक्स के लाभार्थियों को अनुदान की धनराशि डी0बी0टी0 के माध्यम से कैम्प लगाकर दिलाये जाने के निर्देश दिये।

उन्होंने पशुधन को बढावा देने हेतु पशुपालकों एवं मत्स्य पालकों को किसान के्रडिट कार्ड योजना के अन्तर्गत बैंको से समन्वय कर किसान क्रेडिट कार्ड बनवाये जाने एवं उनके बैंको में लम्बित प्रकरणों के निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने निराश्रित गौवंशो के संरक्षण हेतु कैटल कैचर्स की भी व्यवस्था कराकर अधिक से अधिक गौवंशों को में गौशालाओं में संरक्षित करने की व्यवस्था भी कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने पोट्री सेक्टर एवं मत्स्य पालन तथा पशुधन योजना के अन्तर्गत व्यवसाय के रूप में भी विकसित करने के निर्देश दिये। उन्होंने पशुधन व अन्य दुग्ध उत्पादन आदि में पूंजी निवेश को कराकर उद्योग स्थापित कराये जाने पर भी जोर दिया। उन्होंने दुग्ध उत्पादन को भी बढाये जाने के निर्देश दिये।

बैठक में आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बांदा श्री आर0पी0सिंह, जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन, मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य, अपर निदेशक पशुधन विकास डाॅ रवीन्द्र सिंह राठौर, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी श्री एस0पी0सिंह सहित मण्डलीय जनपदों के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी तथा मत्स्य एवं दुग्ध विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

मदरसा जदीद में मनाया गया अल्पसंख्यक अधिकार दिवस   

zeestarnews

प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत प्रदेश के 54.50 लाख कृषको को रूपये 4588.49 करोड़ फसल की क्षतिपूर्ति का किया भुगतान

zeestarnews

पिछड़ा वर्ग के छात्रवृत्ति की अंतिम तारीख

zeestarnews

Leave a Comment