Zee Star News
Breaking News
Breaking News

चित्रकूटधाम मण्डल मुख्यालय के कमिश्नरी कम्पाउण्ड में अधिवक्ता कक्षों के निर्माण का शिलान्यास विधायक सदर श्री प्रकाश द्विवेदी एवं आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बांदा श्री आर0पी0सिंह के द्वारा किया गया

 

बांदा, 15 फरवरी, 2023-

चित्रकूटधाम मण्डल मुख्यालय के कमिश्नरी कम्पाउण्ड में अधिवक्ता कक्षों के निर्माण का शिलान्यास विधायक सदर श्री प्रकाश द्विवेदी एवं आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बांदा श्री आर0पी0सिंह के द्वारा किया गया। उन्होंने कमिश्नर कम्पाउण्ड में अधिवक्ता चेम्बर्स का विधिवत पूजन-अर्चन के साथ शिलान्यास किया। इस कम्पाउण्ड में बुन्देलखण्ड विकास निधि/विधायक निधि की 40 लाख रूपये की धनराशि से अधिवक्ता चेम्बर्स एवं शौचालय का निर्माण कार्य कराया जायेगा। शिलान्यास के अवसर पर आयुक्त ने अधिवक्ता चेम्बर्स के निर्माण हेतु कार्यदायी संस्था आर0ई0एस0 के सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिये कि इनका निर्माण कार्य शीघ्र गुणवत्ता के साथ किया जाए।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री संजय सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री जगराम सिंह सहित अपर आयुक्त प्रशासन श्री अमर पाल सिंह, बार एसोशिएशन के विभिन्न पदाधिकारी तथा अधिवक्तागण श्री जयराम सिंह चन्देल, संजय कुमार मिश्रा, श्री द्वारिका एवं शिवमोहन सहित अन्य बडी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Related posts

जिलाधिकारी बांदा श्रीमती दीपा रंजन ने आज विकास खण्ड बिसण्डा के (गौतम पुरवा) ग्राम पुनाहुर में गौशाला का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान गौशाला में 188 गौवंश संरक्षित पाये गये। उन्होंने गौवंशो को ठण्ड से बचाव हेतु आवश्यक व्यवस्था शीघ्र कराये

zeestarnews

जिला औद्योगिक विकास समिति बांदा के व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों से उनकी समस्या के समाधान हेतु संवाद तथा विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक

zeestarnews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 लाख रोजगार देने की घोषणा

zeestarnews

Leave a Comment