Zee Star News
Breaking News
अन्य

अपर जिलाधिकारी वि०/२० श्री राजेश कुमार की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई

” बाँदा, 30 अगस्त, 2024-

 

अपर जिलाधिकारी वि०/२० श्री राजेश कुमार की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

 

 

बैठक में अपर जिलाधिकारी ने मार्गो में हुई दुर्घटनाओं की समीक्षा करते हुए सड़क मार्ग में होने वाली दुर्घटनाओं की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही दुर्घटनाओं के कारणों को संकलित किये जाने तथा ओवरलोड वाहनों पर नियंत्रण हेतु परिवहन विभाग द्वारा प्रवर्तन की कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। ई रिक्शा के कारण शहर मार्ग में ट्रैफिक जाम की समस्या के दृष्टिगत ई रिक्शा के विरूद्ध प्रवर्तन कार्यवाही व रूट तय किये जाने के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक महोदय के स्तर से कार्यवाही कराये जाने के निर्देश दिये। कचेहरी चौराहे से बस स्टैण्ड की ओर लगने वाले जाम व बाँदा बबेरू मार्ग पर चलने वाली प्राइवेट बसों में छत पर बैठकर यात्रा करने पर कड़ी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने भारतीय खाद्य निगम से अनुबन्धित ट्रकों को शहर के अंदर से न जाकर बाईपास मार्ग से संचालित कराये जाने के निर्देश दिये तथा इसका कडाई से अनुपालन सुनिश्चित किये जाने को निर्देशित किया।

 

उन्होंने विद्यालयों में सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित विभिन्न कार्यकम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने बॉदा तिन्दवारी फतेहपुर मार्ग में तिन्दवारी कस्बे के अन्दर सड़क की मरम्मत कराये जाने के निर्देश राष्ट्रीय राज्यमार्ग प्राधिकरण के सम्बन्धित अधिकारी को दिये। उन्होंने शहर के अलीगंज, सेन्टमैरी, बडोखर चौराहे पर ट्रैफिक, कार्मिंग मेजर्स जंक्शन के रूप में चिन्हित करते हुए ट्रैफिक की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने ओवर स्पीड एवं बिना हेलमेट के वाहनों का संचालन करने रांग साइड संचालन, मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए वाहन संचालन करने वालों तथा बिन फिटनेस वाहनों का संचालन के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये।

 

बै ठक में अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खण्ड-2. एआरटीओ श्री शंकर लाल सहित पुलिस, परिवहन, एनएचआई तथा सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

मोडी बवाल सांग हुआ लांच

zeestarnews

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, क्षेत्रीय कार्यालय बांदा द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस पर महुआ ब्लॉक में आयोजित की गई एकता दौड़

zeestarnews

नगरीय निकाय सामान्यनिर्वाचन- 2022 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से आयोग द्वारा प्रत्याशियों के लिये निर्धारित अधिकतम व्यय सीमा के नियंत्रण हेतु जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन

zeestarnews

Leave a Comment