Zee Star News
Breaking News
अन्य

29 मई को ये खबर सामने आई है कि दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में एक 16 साल की लड़की की चाकू से गोदकर बीच सड़क पर हत्या कर दी गई

 

LL

 

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 16 साल की नाबालिग लड़की साक्षी की बेरहमी से हत्या का मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वारदात को अंजाम देने वाला साहिल पुलिस की गिरफ्त में है और उससे पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं। इस बीच एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो साक्षी की हत्या से महज 2 मिनट पहले का है। इस वीडियो में साक्षी सड़क पर जाती हुई दिखाई दे रही है।

साक्षी इस वीडियो में सफेद टीशर्ट पहने उसी जगह पर जाती हुई दिख रही है, जहां साहिल ने उसे बुलाया था। साक्षी को देखकर लग रहा है कि वह तेज कदमों से चल रही है। इसी वीडियो के 2 मिनट बाद ही साहिल, साक्षी के ऊपर चाकू से कई वार करता है और उसकी हत्या कर देता है।

क्या है पूरा मामला

गौरतलब है कि 29 मई को ये खबर सामने आई थी कि दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में एक 16 साल की लड़की की चाकू से गोदकर बीच सड़क पर हत्या कर दी गई है। ये पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई थी। लड़की की हत्या करने वाले की पहचान साहिल नाम के शख्स के रूप में हुई थी।

आरोपी साहिल फ्रिज और एसी रिपेयरिंग का काम करता है। साहिल के पिता का नाम सरफराज है। साक्षी ने अभी 10वीं की परीक्षा पास की थी। उनकी मां किसी कंपनी में काम करती हैं और पिता मिस्त्री का काम करते है

             स्टेट ब्यूरो संदीप कुमार दिल्ली

Related posts

डिस्ट्रिक्ट बोर्ड टीचर्स सोसाइटी बांदा के निर्वाचन में सोसाइटी के चेयर मैन पद पर मतदान के उपरांतउत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ *बांदा* के जिला संयुक्त मंत्री श्री जय किशोर दीक्षित विजई घोषित किए गए

zeestarnews

जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन ने जिला निर्वाचन कार्यालय में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थित में वेयर हाउस का निरीक्षण किया

zeestarnews

प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की निति के 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद मुख्यालय, तहसील मुख्यालय तथा विकास खण्ड में ‘‘य0पी0-भारत का ग्रोथ इंजन’’ की थीम पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे, जिसमें केन्द्र सरकार की दस वर्षों की उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया जायेगा

zeestarnews

Leave a Comment