Zee Star News
Breaking News
राजनीति

सड़क दुर्घटना में घायल सीआरपीएफ जवान के घर पहुंचे मंत्री नन्दी

सड़क दुर्घटना में घायल सीआरपीएफ जवान के घर पहुंचे मंत्री नन्दी

 

कुशल क्षेम जाना, परिवारजनों से की मुलाकात

 

मंत्री नन्दी की फ्लीट का एक्सीडेंट होने से घायल हो गए थे सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ जवान फूल सिंह कुशवाहा*

 

 

जनपद बांदा में प्रवास के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने अतर्रा में रहने वाले और अपनी सुरक्षा में तैनात रहे सीआरपीएफ के जवान फूल सिंह कुशवाहा के घर जाकर मुलाकात की। उनका कुशलक्षेम जाना। वहीं उनके परिजनों से भी स्नेहिल भेंट वार्ता की। सीआरपीएफ जवान फूल सिंह कुशवाहा पिछले दिनों जनपद संतकबीर नगर की कांटी चौकी के पास मंत्री नन्दी की फ्लीट में शामिल एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से घायल हो गए थे।

मंत्री नन्दी शनिवार को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण के 35वें स्थापना दिवस समारोह में सम्मिलित होने के बाद लखनऊ के लिए लौट रहे थे, तभी जनपद संतकबीर नगर के कांटी पुलिस चौकी के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर के चपेट में आने से मंत्री नन्दी के फ्लीट में शामिल एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। जिसमें सीआरपीएफ के जवान सवार थे। दुर्घटना में ड्राइवर समेत सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हुए थे। जिसमें अतर्रा के रहने वाले फूल सिंह कुशवाहा भी शामिल थे। मंत्री नन्दी ने तत्काल सभी जवानों का प्राथमिक उपचार कराने के बाद मेदान्ता लखनऊ में ईलाज कराया। एक जवान के सिर में गम्भीर चोट आई। वहीं अन्य जवानों का प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने छोड़ दिया था। गुरूवार को जनपद बांदा में प्रवास के दौरान मंत्री नन्दी ने अतर्रा में रहने वाले जवान फूल सिंह कुशवाहा के घर जाकर उनसे मुलाकात की और हाल-चाल लिया। इस दौरान मंत्री नन्दी ने घायल जवान के परिजनों से भी मुलाकात की।

Related posts

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बांदा श्री बालकृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में मण्डलीय विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जैसे वटवृक्ष के संस्थापक संघ के आद्य सरसंघचालक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार की जयंती पर उन्हें माल्यार्पण कर याद किया गया

zeestarnews

बाल्मीकि समाज के उत्थान हेतु जेडीयू महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष की अनूठी पहल

zeestarnews

Leave a Comment