आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल बांदा श्री बालकृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय में जल जीवन मिशन से संबंधित कार्य की मंडलीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल बांदा श्री बालकृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय में जल जीवन मिशन से संबंधित कार्य की मंडलीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
बैठक में आयुक्त ने जल निगम के अधिशासी अभियंताओं तथा मंडल में जल निगम से संबंधित कार्यदाईं संस्थाओं के अधिकारियों एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर घर नल जल योजना के अंतर्गत योजना से संबंधित सभी कार्यों को आगामी 30 सितंबर, 2024 तक प्रत्येक दशा में मैन पावर को बढाकर गुणवत्ता के साथ कार्यों को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा कार्यों के अपूर्ण पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन ग्रामों में हर घर नल जल योजना के अंतर्गत जलापूर्ति चालू कर दी गई है ,उन ग्राम के सभी घरों में समय निर्धारित कर जलापूर्ति कराई जाए। उन्होंने ग्रामों में जलापूर्ति किए जाने का समय भी ग्राम पंचायत एवं ग्राम सचिवालय में दर्ज कराए जाने तथा संबंधित अधिकारियों के नंबर भी अंकित कराए जाने के निर्देश दिएl
उन्होंने मुख्य विकास अधिकारियों एवं अधिशासी अभियंता, जल निगम को निर्देशित किया कि जिन ग्रामों में कार्यदाई संस्थाओं द्वारा जलापूर्ति कराई जा रही है, उनका निरीक्षण कर जल आपूर्ति किये जाने के कार्य का सत्यापन एवं तोड़ी गई सड़कों की मरम्मत के कार्य को भी शत प्रतिशत रूप से पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि समय से सभी जल निगम की योजनाओं के लिए ट्रांसफार्मर की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कमिश्निंग के कार्य तथा ओवरहेड टैंक के निर्माण कार्य तथा अवशेष सड़क मरम्मत के कार्यों को प्रत्येक दशा में 30 सितंबर ,2024 से पूर्व शत प्रतिशत रूप से पूर्ण कराए जाने के कड़े निर्देश सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिएl
बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन श्री अमरपाल सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त श्री यशवंत सिंह, मंडल के समस्त मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य जनपद बांदा एवं अधिशासी जल निगम तथा कार्यकारी संस्थाओं के अधिकारीगण उपस्थित रहेl