दिनांक 24 अगस्त 2024
जिलाधिकारी श्री नगेंद्र प्रताप ने समस्त उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि जनपद के समस्त ग्रामों में निर्विवाद उत्तराधिकार विरासत को दो महीने का विशेष अभियान चलाकर दिनांक 16 अगस्त से 16 अक्टूबर 2024 तक पूर्ण किया जाए।

1 अक्टूबर से 10 अक्टूबर ,2024 तक सभी राजस्व अधिकारियों को प्रमाण पत्र देना होगा कि उनके राजस्व ग्रामों में निर्विवाद उत्तराधिकार का कोई भी प्रकरण दर्ज होने से नहीं बचा है l दिनांक 6 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2024 तक अभियान के अंत में प्रत्येक तहसील में 10% राजस्व ग्रामों की रेंडम चेकिंग की जाएगी।