हमीरपुर के ग्राम किशनपुर रमना के समस्त गांव वालो एवं ब्लाक प्रमुख मौदहा के मध्य रात्रि में हुई बैठक
जिस पर ब्लाक प्रमुख ने जो आरोप देव यादव जी पर लगाए गए थे उन्हें सिरे से खारिज किया एवं अपनी भूल स्वीकार की साथ ही गांव वालो की देख रेख में उच्च गुणवत्ता से सी सी सड़क का कार्य करवाने का वादा किया जिसके बाद गांव वालो एवं बुंदेलखंड नव निर्माण सेना भारत के जिलाध्यक्ष श्री देव यादव जी की आपसी सहमति से कल दिनांक 26 अगस्त 2024 को होने वाले विशाल धरना प्रर्दशन को अग्रिम तारीख तक के लिए स्थगित कर दिया गया है आप सभी के द्वारा मिले सहयोग का बुंदेलखंड नव निर्माण सेना भारत आभार प्रकट करती है और भविष्य में जब भी जरूरत पड़ेगी सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई जारी रखेगी।
बुंदेलखंड क्षेत्र के विभिन्न जनपदों एवं नगरों से उपस्थित होने वाले सभी क्रांतिकारी साथियों का आभार आपका सहयोग ही बुंदेलखंड आंदोलन को मजबूत बना रहा है ।
जब आवश्यकता पड़ेगी हम आप मिलकर लड़ाई को मजबूत करेंगे।
