Zee Star News
Breaking News
राजनीति

अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री राजेश कुमार की उपस्थिति में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया

 

बाँदा, 21 सितम्बर, 2024-

 

  अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री राजेश कुमार की उपस्थिति में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

 

 

 

अपर जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनशिकायतों को प्राथमिकता पर लेते हुए उनका निस्तारण गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्धता के साथ किया जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में कुल 75 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। उन्होंने मौके पर 05 जन शिकायतों का निस्तारण करते हुए शेष प्रकरणों को सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को इस निर्देश के साथ दिये गये कि सम्बन्धित आवेदन पत्रों को गम्भीरता से लेते हुए समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण कराया जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, पूर्ति, विद्युत, चकबन्दी व अन्य विभागों से सम्बन्धित आवेदन पत्र प्राप्त हुए।

 

 

 

 

सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में अपर पुलिस अधीक्षक श्री शिवराज ने पुलिस विभाग से सम्बन्धित समस्याओं को सुनते हुए उनके त्वरित निराकरण गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य, उप जिलाधिकारी सदर श्री अमित शुक्ला, जिला विकास अधिकारी, क्षेेत्राधिकारी पुलिस, तहसीलदार सदर सहित सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

Related posts

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की 100वीं जयंती समारोह पर एवं 19 दिसंबर से 25 दिसंबर 2024 तक मनाए जाने वाले सुशासन सप्ताह के अवसर पर आज लोक भवन लखनऊ में आयोजित कार्यक्रमों का सजीव प्रसारण का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा लखनऊ से किया गया,

zeestarnews

बुन्देलखण्ड पृथक राज्य की मांग को लेकर ए.एस.नोमानी नें ज्ञापन देनें की,की थी घोषणा । जिला प्रशासन नें मा.मुख्यमंत्री जी के आगमन से पूर्व ही ए.एस.नोमानी को उनके निज निवास पर किया गया नजरबन्द

zeestarnews

समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय में तिंदवारी विधानसभा व शिक्षक प्रकोष्ठ की संयुक्त बैठक

zeestarnews

Leave a Comment