Zee Star News
Breaking News
जीवन शैली

जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप ने आज पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय मिरगहनी विकास खण्ड तिन्दवारी के विद्यालय का निरीक्षण किया

 

बाँदा, 30 सितम्बर, 2024-

 

  जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप ने आज पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय मिरगहनी विकास खण्ड तिन्दवारी के विद्यालय का निरीक्षण किया।

 

 

जिलाधिकारी ने विद्यालय का निरीक्षण करते हुए विद्यालय परिसर में निर्माणाधीन आंगनबाडी केन्द्र के निर्माण कार्य को मानक के अनुरूप में गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश विद्यालय के प्रधानाचार्य को दिये। उन्होंने विद्यालय में प्रार्थना सभा के दौरान सभी बच्चों को संचारी रोग के प्रति जागरूक किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कक्षा-3 व 4 के बच्चों से शिक्षा की गुणवत्ता का आंकलन करने हेतु हिन्दी भाषा व गणित विषय के सम्बन्ध प्रश्न पूंछे, जिनका कुछ छात्रों द्वारा संतोषजनक उत्तर देने पर उन्होंने सम्बन्धित अध्यापकों को शिक्षा की गुणवत्ता पर सुधार करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी अध्यापक नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित रहें तथा निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत निर्धारित किये गये कोर्स के अनुसार बच्चों को बेेहतर शिक्षा प्रदान करतेे हुए विद्यालय को निपुण बनायें।

  उन्होंने विद्यालय में कई कक्षाओं मेें बच्चों को डेªस में उपस्थित न होने पर खण्ड शिक्षाधिकारी को कडे निर्देेश दिये कि सभी बच्चों को डेªस केे साथ विद्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करायें। उन्होंने निर्देश दिये कि जिन अवशेष बच्चों के अभिभावकों केे खाते में डीबीटी के द्वारा धनराशि उपलब्ध नही हो पाई हैं, उनकी केवाईसी शीघ्र पूर्ण कराकर धनराशि उनके खाते में उपलब्ध करायी जाए। उन्होंने विद्यालय परिसर की समुचित साफ-सफाई कराये जाने के भी निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में छात्र/छात्राओं की उपस्थिति कम पाये जाने पर बच्चों की उपस्थिति बढाये जाने के लिए अभिभावकों की प्रतिमाह बैठक आयोजित कर उपस्थिति बढाये जाने केे निर्देेश प्र्रधानाध्यापक को दिये। उन्होंने बच्चों को निर्धारित मीनू के अनुसार मिड डे मील का गुणवत्तायुक्त वितरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने विद्यालय में स्मार्ट क्लास में कक्षा-7 व 8 के बच्चों को साइंस व महत्वपूर्ण विषयों की तकनीकी रूप से जानकारी देते हुए पढाये जाने के सम्बन्ध में साइंस टीचर को निर्देश किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य, बेसिक शिक्षाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी एवं विद्यालय के अध्यापकगण उपस्थित रहे।

Related posts

जिलाधिकारी दीपा रंजन सदर तहसील का औचक निरीक्षण किया

zeestarnews

28 दिसंबर को सभी ब्लॉक में मनाया जाएगा* *शिक्षक समस्या समाधान दिवस

zeestarnews

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोेदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर जनपद के जीआईसी मैदान पर लगाई गई प्रदर्शनी जो उनके जीवन के पहलुओं पर डालेगी प्रकाश

zeestarnews

Leave a Comment