बांदा, 02 अक्टूबर, 2024-
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म दिवस 02 अक्टूबर, 2024 के अवसर पर गांधी जयन्ती समारोह का आयोजन आयुक्त कार्यालय में आयुुक्त चित्रकूूटधाम मण्डल बांदा श्री बाल कृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
आयुक्त कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मण्डलायुक्त ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धान्तों को पूरा विश्व मानता है। गांधी जी ने देश को स्वतंत्र कराने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया था। हम सभी लोग गांधी जी तथा शास्त्री जी के सिद्धान्तों से प्रेरणा लेकर उन्हें अपने जीवन में अपनायें। उन्होंने सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों का अनावरण कर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण किया। उन्होंने कहा कि आज बहुत ही महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक दिन है आज हम महात्मा गांधी जी का 155 वा जन्मदिवस मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी के जीवन में बहुत सी कठिनाइयां आई लेकिन उन्होंने सभी लोग लोगों को जोड़ रखा उन्होंने एक ऐसा आदर्श प्रस्तुत किया कि अंग्रेजों को देश छोड़कर भागना पड़ा। उन्होंने कहा कि उनकी ग्राम स्वराज की जो कल्पना थी उसको हम सबको मिलकर साकार करना चाहिए गांव में सफाई हो इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उनके आदर्शों पर हमें संकल्पित होने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म सन 1904 में हुआ था। वे अपने जीवन काल में कृषि मंत्री, उप प्रधानमंत्री और बाद में भारत के प्रधानमंत्री भी बने। उनको श्वेत क्रांति का जनक कहा जाता है श्वेत क्रांति लाल बहादुर शास्त्री द्वारा लाई गई। उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा भी दिया। वे सर्वोच्च पद पर रहकर भी बहुत ही साधारण जीवन जिए। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी के सादा जीवन-उच्च विचार, मितव्ययिता, नैतिकता, भाईचारे की भावना हम सब मे होनी चाहिए। ग्राम स्वराज की अवधारणा के अनुसार गाॅवों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने तथा मूलभूत सुविधायें उपलब्ध कराने के साथ ही सादगी तथा स्वावलम्बन की भावना सभी में होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं इन महान विभूतियों को अपना श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। इस अवसर पर राजकीय स्पर्श विद्यालय के छात्रों ने गांधी जी के प्रिय भजन ‘‘रघुपति राघव राजा राम’’ तथा अन्य भजनों का गायन किया। मण्डलायुक्त के द्वारा स्पर्श विद्यालय के छात्रों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अपर आयुक्त प्रशासन श्री अमरपाल सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त श्री यशवंत सिंह, अपर कमिश्नर श्री भगवान ने भी विचार व्यक्त करते हुए गांधी जी एवं शास्त्री जी के सिद्धान्तों एवं आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इसके उपरांत आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल श्री बालकृष्ण त्रिपाठी जी के द्वारा सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत सड़क सुरक्षा रैली में सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई और हरी झंडी दिखाकर सड़क सुरक्षा रैली को जनपद के लोगों को जागरूक करने हेतु रवाना किया।
इस अवसर पर मण्डलीय अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
