Zee Star News
Breaking News
अन्य

संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) चित्रकूटधाम मंडल बांदा श्री उदयवीर सिंह ने बताया है

दिनांक 2 अक्टूबर 2014

 

संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) चित्रकूटधाम मंडल बांदा श्री उदयवीर सिंह ने बताया है कि

 जनसामान्य को यातायात एवं सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करके एवं इनके पालन के प्रति संवेदनशील बनाकर सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लाये जाने हेतु आज दिनांक 02 अक्टूबर के राष्ट्रीय पर्व (महात्मा गाँधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती) के अवसर पर सड़क सुरक्षा पखवाडा जो दिनांक 02.10.2024 से 16.10.2024 तक मनाया जायेगा, का उद्घाटन श्री बाल कृष्ण त्रिपाठी, मण्डलायुक्त चित्रकूटधाम बाँदा द्वारा प्रचार वाहन एवं बाइक रैली को मण्डलायुक्त कार्यालय से हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर श्री उदयवीर सिंह, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) चित्रकूटधाम बाँदा द्वारा सड़क सुरक्षा पखवाडे के कार्यक्रमों से सभी को अवगत कराते हुए अपील की, कि सभी लोग यातायात नियमों का स्वयं पालन करते हुए घर के समस्त सदस्यों से भी यातायात नियमों का पालन अवश्य करायें, जिससे कि हम सब मिलकर सड़क पर हो रही दुर्घटनाओं में कमी ला सकें। इस अवसर पर उनके द्वारा यह भी अपील की गयी कि सड़क पर घायल व्यक्तियों की अवश्य मदद करते हुए उन्हे निकट के अस्पताल में यथाशीघ्र प्राथमिक उपचार कराने में सहयोग करें। इस अवसर पर मण्डलायुक्त महोदय द्वारा सभी से अपील की गयी कि समस्त दो पहिया वाहन चालक हेलमेट लगाने, स्टंट न करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, ओवरस्पीड न करने, चार पहिया वाहन चालक सीटबेल्ट अवश्य लगायें, उन्होने यह भी निर्देश दिया कि सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम ग्राम स्तर पर प्रधानों का सहयोग लेकर आयोजित किये जायें, समस्त कार्यालयों में आने वाले अधिकारी कर्मचारी सीटबेल्ट एवं हेलमेट पहन कर अवश्य आयें एवं समस्त सम्बन्धित विभाग पूरे उत्साह के साथ पूरे पखवाडे में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर इसे सफल बनायें, जिससे इसका प्रभाव दिखाई दे। यह बाइक रैली मण्डलायुक्त कार्यालय से महाराणा प्रताप चौराहा – पीली कोठी- कालु कुँआ से होते हुए सम्भागीय परिवहन कार्यालय पर समाप्त हुई। प्रचार वाहन पूरे सड़क सुरक्षा पखवाडे में जनपद के विभिन्न चौराहों, तहसील एवं ब्लॉक पर पम्पलेट का वितरण कर सड़क सुरक्षा जागरूकता का प्रचार करेगा। इस अवसर पर श्री अमर पाल सिंह, अपर आयुक्त (प्रशासन), श्री भगवानशरण, अपर आयुक्त द्वितीय, श्री यशवन्त कुमार सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त, श्री सौरभ कुमार, सम्भागीय परिवहन अधिकारी, श्री राजबहादुर सिंह, उपनिदेशक दिव्यांग, श्री अव्यक्त राम तिवारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, श्री रामसुमेर यादव यात्री। मालकर अधिकारी, श्री गुलाब चन्द्र संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक), श्री टी०एन० पाण्डेय यातायात निरीक्षक, श्री पीयूष मिश्रा मण्डल मास्टर ट्रेनर सड़क सुरक्षा, श्री जयराम सिंह अध्यक्ष ट्रक यूनियन, श्री जय सिंह सचिव ट्रक यूनियन व मण्डलायुक्त व सम्भागीय परिवहन

 

कार्यालय के कर्मचारीगण एवं वाहन एजेंसियों के कर्मचारीगण व आमजनमानस के लोग उपस्थित रहे।

Related posts

जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में धान क्रय समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी द्वारा क्रय केन्द्रो से धान का उठान न होने व जनपद में धान की धीमी खरीद को लेकर गहरा असंतोष व्यक्त किया गया

zeestarnews

किसानों का सहकारी बैंकों का कर्ज माफ कर सकते थे। जो नहीं किया गया

zeestarnews

जिलाधिकारी के निर्देशन पर दूसरे दिन चला अतिक्रमण अभियान

zeestarnews

Leave a Comment