Zee Star News
Breaking News
राजनीति

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/उप जिला निर्वाचन अधिकारी बांदा श्री राजेश कुमार ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता दिनांक 01-01-2025 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में

 

दिनांक 8 जनवरी 2025

 

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/उप जिला निर्वाचन अधिकारी बांदा श्री राजेश कुमार ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता दिनांक 01-01-2025 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में नियत कार्यक्रम के अनुसार विधान सभा क्षेत्र की निर्वाचक नामावालियों का अन्तिम प्रकाशन दिनांक 07-01-2025 को जनपद के अन्तर्गत आने वाली 232-तिंदबारी, 233-बबेरू 234-नरैनी (अ०जा०) एवं 235-बांदा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के समस्त मन्य स्थलों / पदाभिहित स्थलों पर दिनांक 7-1-2025 को कर दिया गया है, जन सामान्य के अवलोक हेतु जनपद के समस्त मतदान केन्द्रों पर पदाभिहित अधिकारी, के पास उपलब्ध 1 सप्ताह तक उपलब्ध रहेंगी। इसके अतिरिक्त संबंधित बूथ के बीएलओ, तहसील के मतदाता पंजीकरण केन्द्र / उप जिलाधिकारी कार्यालय तथा जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय बांदा में अवलोकन हेतु तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बेवसाइट तथा जिला निर्वाचन अधिकारी की डीईओ पोर्टल http://banda.nic.in/deo-portal/ पर जन सामान्य के अवलोकनार्थ उपलब्ध रहेंगी।

Related posts

सपा पदाधिकारियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष एवं सदस्य के होने वाले चुनाव के मुद्दों पर चर्चा की  

zeestarnews

समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय में तिंदवारी विधानसभा व शिक्षक प्रकोष्ठ की संयुक्त बैठक

zeestarnews

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को गति प्रदान करते हुए जनपद में उद्योगों को प्रोत्साहित करने एवं अधिक से अधिक रोजगार सृजित किये जाने हेतु प्रदेश सरकार द्वारा जनपद में पूंजी निवेश को आकर्षित करने के

zeestarnews

Leave a Comment