Zee Star News
Breaking News
राजनीति

जिलाधिकारी बांदा श्री नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में तहसील बबेरू में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया

 

बाँदा, 05 अक्टूबर, 2024-

 

  जिलाधिकारी बांदा श्री नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में तहसील बबेरू में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया

 

 

जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनशिकायतों को प्राथमिकता पर लेते हुए उनका निस्तारण गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्धता के साथ किया जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील बबेरू में कुल 120 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। उन्होंने मौके पर 10 जन शिकायतों का निस्तारण करते हुए शेष प्रकरणों को सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को इस निर्देश के साथ दिये गये कि सम्बन्धित आवेदन पत्रों को गम्भीरता से लेते हुए समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण कराया जाए। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, आपूर्ति, विद्युत, बेसिक शिक्षा, व अन्य विभागों से सम्बन्धित आवेदन पत्र प्राप्त हुए।

 

 

सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के समक्ष ग्राम कैरी निवासी श्रीमती गिरजा देवी द्वारा उनकी भूमिधरी जमीन पर कब्जा किये जाने की शिकायत पर तहसीलदार बबेरू को कार्यवाही करते हुए निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिये। ग्राम उमरहनी निवासी देवेन्द्र कुमार द्वारा भूमि के खातेदारों की हिस्सेदारी दुरूस्तीकरण किये जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र पर राजस्व निरीक्षक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। ग्राम कमासिन की श्रीमती मंजू देवी द्वारा पारिवारिक लोगों द्वारा झगडा व मारपीट करने की शिकायत पर तथा ममसीखुर्द निवासी छेदी लाल के द्वारा गाॅव के लोगों द्वारा जमीन पर कब्जा करने व मारपीट करने की शिकायत पर एसएचओ कमासिन को जाॅच करते हुए कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। ग्राम पछौंहा के एक फरियादी द्वारा उसके खेत पर कब्जा किये जाने की शिकायत पर नायब तहसीलदार एवं पुलिस को मौके पर भेजकर प्रकरण का निस्तारण करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये।

  सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील बबेरू में पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल ने पुलिस विभाग से सम्बन्धित समस्याओं को सुनते हुए उनके त्वरित निराकरण गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को दिये। मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य, जिला विकास अधिकारी, सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी बबेरू श्री नमन मेहता क्षेेत्राधिकारी पुलिस, तहसीलदार बबेरू सहित सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

 

Related posts

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/उप जिला निर्वाचन अधिकारी बांदा श्री राजेश कुमार ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता दिनांक 01-01-2025 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में

zeestarnews

आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल बांदा श्री बालकृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय में जल जीवन मिशन से संबंधित कार्य की मंडलीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

zeestarnews

डाॅ0 राजशेखर, सचिव, नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग उ0प्र0 शासन ने आज जनपद बाॅदा की जल जीवन मिशन की परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण एवं जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक सर्किट हाउस में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ की

zeestarnews

Leave a Comment