Zee Star News
Breaking News
अन्य

मुख्य विकास अधिकारी बांदा श्री वेद प्रकाश मौर्य ने बताया है कि कृषि सूचना तंत्र का सुदृढ़ीकरण एवं कृषक

 

दि नांक 12 दिसंबर 2024

 

मुख्य विकास अधिकारी बांदा श्री वेद प्रकाश मौर्य ने बताया है कि कृषि सूचना तंत्र का सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यकम योजनान्तर्गत आयुक्त महोदय, चित्रकूटधाम मण्डल, बॉदा के पत्रांक 1655 दिनांक 30.11.2024 के कम में एग्रोक्लाइमेटिक जोन स्तरीय तीन दिवसीय किसान मेला/प्रदर्शनी का आयोजन सिमौनीधाम परिसर, बबेरू, जनपद-बाँदा में दिनांक 15.12.2024 से 17.12.2024 तक प्रातः 11:00 बजे से आयोजित किया जाएगा। मेला/प्रदर्शनी में तकनीकी ज्ञानवर्धन हेतु कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि, कृषि रक्षा, मृदा परीक्षण, पशुपालन, मत्स्य पालन, उद्यान, खाद्य एवं फल संरक्षण केन्द्र, दुग्ध विकास, इपको, जैविक उत्पाद, मण्डी परिषद, नाबार्ड / बैंकर्स, यूपी एग्रो०, भूमि संरक्षण अनुभाग, नेडा, स्वास्थ्य विभाग एवं वन विभाग के स्टॉल लगाये जाने का दायित्व सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारी का होगा तथा प्रदर्शनी / स्टॉलों हेतु टेंट की व्यवस्था कृषि विभाग द्वारा निःशुल्क करायी जाएगी।

 

अतः आपको निर्देशित किया जाता है कि अपने विभाग से सम्बन्धित नवीनतम जानकारी सहित मेला/प्रदर्शनी में भाग लें एवं सभी विभागाध्यक्ष यह भी सुनिश्चित कर लें कि सभी स्टॉल दिनांक 14. 12.2024 की शाम तक लग जायें।

 

जोन स्तरीय किसान मेले में कृषकों को दलहन-तिलहन फसलों की उन्नत खेती, फसल सुरक्षा, औषधीय खेती, जैविक खेती / प्राकृतिक खेती, पशुपालन, महिला सशक्तीकरण एवं कृषि से सम्बन्धित समसामयिक जानकारी बाँदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय बाँदा एवं कृषि विज्ञान केन्द्र बाँदा के वैज्ञानिकों द्वारा दी जायेगी। कृषि वैज्ञानिकों के आवागमन हेतु वाहन की व्यवस्था उप कृषि निदेशक, बाँदा द्वारा की जायेगी।

 

उपरोक्त मेला/प्रदर्शनी में प्रत्येक उपसम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी एवं भूमि संरक्षण अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कराते हुए प्रत्येक न्याय पंचायत से टी०ए०सी०, बी०टी०एम० एवं ए०टी०एम० द्वारा प्रत्येक दिन चयनित 15-15 प्रगतिशील कृषकों की सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।

Related posts

जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप ने उ0प्र0पुलिस भर्ती परीक्षा को जनपद में सकुशलढंग से आयोजित कराये जाने हेतु जनपद के परीक्षा केन्द्रों का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने आज रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ,बांदा

zeestarnews

उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, बाँदा ने बताया है कि प्रदेश सरकार द्वारा महत्वाकांक्षी योजना ‘‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान‘‘ का प्रारम्भ किया गया है,

zeestarnews

जिन पशुओं की पूजा करते हैं उन्हीं की हो रही मौत, इसलिए दीपावली नहीं मनाएंगे ग्रामीण*

zeestarnews

Leave a Comment