बाँदा, 25 जनवरी, 2024-
जिलाधिकारी श्रीमती जे0 रीभा की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में सीएम डैशबोर्ड से सम्बन्धित विकास कार्यों के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई
बैठक में जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था आरईएस, लोक निर्माण विभाग के सड़क एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए भौतिक प्रगति के अनुरूप वित्तीय व्यय भी समय से सुनिश्चित करने तथा कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देशित किया कि ग्रामों में विकास कार्यों एवं ग्राम पंचायत में उपलब्ध धनराशि तथा स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों को शीघ्र पूर्ण करायें। उन्होंने पिछडा वर्ग, अल्पसंख्यक, दशमोत्तर छात्रवृत्ति का वितरण समय से छात्र/छात्राओं को कराये जाने के सम्बन्ध में निर्देशित किया कि जिन विद्यालयों के द्वारा छात्रवृत्ति से सम्बन्धित आवेदनों को पूर्ण कर सम्बन्धित विभागों में प्रेषित नही किया गया है, उन विद्यालयों की नियमित समीक्षा करते हुए तत्काल छात्रवृत्ति के मामलों मे कार्यवाही कराये जाने के निर्देश सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दिये। उन्होंने आबकारी, जीएसटी एवं विद्युत में करों की वसूली की प्रगति में कमी पाये जाने पर सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को प्रवर्तन कार्यों में तेजी लाते हुए लक्ष्य के अनुरूप करों की वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने फैमिली आईडी बनाये जाने के कार्य में तेजी लाये जाने तथा उन्होंने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराये जाने तथा विद्यालयों में छात्र/छात्राओं की उपस्थिति को बढाये जाने हेतु पीटीए मीटिंग कर सुधार करने के निर्देश दिये। उन्होंने क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी को जनपद बाॅदा में तीन दिन निर्धारित कर उपस्थित रहने तथा पर्यटन विभाग द्वारा कराये जाने वाले कार्यों में तेजी लाये जाने के निर्देश दिये।
उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को प्रतिदिन राजस्व वादों के निस्तारण करने तथा लम्बित पुराने वादों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्विवाद उत्तराधिकार के प्रकरणों पर तत्काल कार्यवाही कर निस्तारण किये जाने एवं प्रति सप्ताह लेखपाल के कार्यों की समीक्षा करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिये। उन्होंने अंश निर्धारण के लम्बित मामलों में त्वरित कार्यवाही कर निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने धान खरीद में प्रगति लाये जाने के निर्देश उप खाद्य एवं विपणन अधिकारी को दिये। उन्होंने जन शिकायतों का निस्तारण करते समय स्थलीय निरीक्षण कर तथा शिकायतकर्ता से अवश्य संम्पर्क कर शिकायतों का निस्तारण करने तथा शिकायत निस्तारण का रजिस्टर बनाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने डीसी एनआरएलएम को स्वयं सहायता समूहों को बैंको से समन्वय कर सीसीएल स्वीकृत कराये जाने की कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री राजेश कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी श्री पुष्पेन्द्र सहित समस्त उप जिलाधिकारी/तहसीलदार एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।
