Zee Star News
Breaking News
अन्यज्योतिषमनोरंजन

जिलाधिकारी बाँदा श्रीमती जे0रीभा की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में बैंक प्रतिनिधियों की बैठक सम्पन्न हुई

 

बाँदा, 01 फरवरी, 2025-

 

  जिलाधिकारी बाँदा श्रीमती जे0रीभा की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में बैंक प्रतिनिधियों की बैठक सम्पन्न हुई

 

 

बैठक में जिलाधिकारी ने बैंक के शाखा प्रबन्धकों एवं प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं एनआरएलएम समूहों के बैंको से के्रडिट लिंकेज किये जाने के लम्बित आवेदनों को शीघ्र निस्तारित करें। उन्होंने बैंकर्स को निर्देश दिये कि जिन बैंको का सीडी रेसियो कम है, उसको बढाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के खातों को प्राथमिकता पर खोले जाने तथा समूहों को सीसीएल के आवेदनों का तेजी से निस्तारण किये जाने के निर्देश सम्बन्धित बैंक शाखा के प्रबन्धकों को दिये। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत बैंको में लम्बित आवेदनों की समीक्षा करते हुए एक्सिस बैंक, इंडियन बैंक के प्रबन्धकों को शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिये। ओडीओपी योजना एवं एग्री जंक्शन स्कीम के तहत किसानों को 5 लाख रूपये तक के ऋण दिये जाने के लिए निर्देश दिये। उन्होंने पीएमएफएमई योजना के अन्तर्गत लम्बित आवेदनों का एक सप्ताह में निस्तारण करने के निर्देश बैंक प्रतिनिधियों को दिये। उन्होंने बैंक प्रतिनिधियों को सीएसआर फण्ड से शिक्षा व स्वास्थ्य के लिए बच्चों के हितों में कार्य किये जाने तथा आंगनबाडी केन्द्रों को और अधिक विकसित करने हेतु सहयोग प्रदान किये जाने के निर्देश दिये।

  बै ठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री राजेश कुमार, लीड बैंक मैनेजर, मुख्य कोषाधिकारी सहित उप निदेशक कृषि, जीएम डीआईसी एवं सम्बन्धित योजनाओं के अधिकारीगण तथा बैंकर्स उपस्थित रहे।

 

Related posts

उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, बाँदा ने बताया है कि प्रदेश सरकार द्वारा महत्वाकांक्षी योजना ‘‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान‘‘ का प्रारम्भ किया गया है,

zeestarnews

जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप ने उ0प्र0पुलिस भर्ती परीक्षा को जनपद में सकुशलढंग से आयोजित कराये जाने हेतु जनपद के परीक्षा केन्द्रों का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने आज रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ,बांदा

zeestarnews

जिलाधिकारी, बाँदा महोदया के निर्देशानुसार जनपद के समस्त कार्यदायी संस्थाओ के वरिष्ठ अधिकारियो एवं लाईसेंस, पंजीकरण मान्यता, मानचित्र स्वीकृत करने वाले पदाधिकारियो के साथ कलेक्ट्रेट (वामदेव सभागार) में आग से बचाव के म्बन्ध मे तथा एन.ओ.सी. सम्बन्धी अग्नि सुरक्षा मानको के सम्बन्ध मे अपर जिलाधिकारी, (वि०/

zeestarnews

Leave a Comment