Zee Star News
Breaking News
अन्य

शासन से प्राप्त निर्देश के क्रम में डॉ० असलम अंसारी जी, अपर निदेशक, नगरीय निकाय निदेशालय, उ०प्र० सरकार लखनऊ द्वारा आगामी वर्षा ऋतु के दृष्टिगत चित्रकूटधाम मण्डल के निकीय निकायों द्वारा शुद्ध पेयजल आपूर्ति

 

दिनांक 15-05-2025

 

शासन से प्राप्त निर्देश के क्रम में डॉ० असलम अंसारी जी, अपर निदेशक, नगरीय निकाय निदेशालय, उ०प्र० सरकार लखनऊ द्वारा आगामी वर्षा ऋतु के दृष्टिगत चित्रकूटधाम मण्डल के निकीय निकायों द्वारा शुद्ध पेयजल आपूर्ति एवं नाला नालियों की सफाई व्यवस्था सहित शासन से चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं का जनपद भ्रमण के दौरान स्थलीय निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक दिनांक 14-15 मई, 2025 को प्रस्तावित कार्यक्रम के क्रम में आज दिनांक 15.05.2025 को नगर पालिका परिषद बांदा के वार्ड नं0-28 अलीगंज उत्तरी स्थित सट्टन चौराहा एवं नरैनी रोड स्थित निम्नीनाला पर मशीनो द्वारा किये जा रहे नाला सफाई अभियान का श्री धर्मेन्द्र कुमार सतसंगी महाप्रबन्धक जल संस्थान चित्रकूटधाम मण्डल बांदा एवं अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद बांदा श्रीचन्द्र जी के साथ प्रातः 08.30 बजे स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा निकाली जा रही सिल्ट को सीधे कचरा वाहन के माध्यम से सुरक्षित स्थान पर निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात प्रातः 10.00 बजे से जनपद बांदा स्थित आठ निकाय क्रमशः नगर पालिका परिषद बांदा, नगर पालिका परिषद अतर्रा, नगर पंचायत बबेरू, नगर पंचायत मटौंध, नगर पंचायत ओरन, नगर पंचायत बिसण्डा, नगर पंचायत नरैनी, नगर पंचायत तिन्दवारी एवं जनपद चित्रकूट चार निकाय क्रमशः नगर पालिका परिषद चित्रकूट, नगर पंचायत राजापुर, नगर पंचायत मऊ, नगर पंचायत मानिकपुर के अधिशाषी अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस बांदा में समीक्षा बैठक की गयी। बैठक के दौरान अपर निदेशक महोदय द्वारा समस्त अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शासन के निर्देशानुसार आगामी वर्षा ऋतु के पूर्व 20 मई, 2025 तक जनपद बांदा के 46 बड़े नाले, 104 मझोले नाले, 68 छोटे नाले एवं जनपद चित्रकूट के 36 बड़े नाले, 33 मझोले नाले एवं 46 छोटे नालों की सफाई का कार्य पूर्ण करा लिया जाये तथा यह सुनिश्चित कर लिया जाये कि नगर में कहीं भी जल भराव की स्थिति उत्पन्न न हो। शुद्ध पेयजल आपूर्ति की समीक्षा के दौरान जी०एम० जलकल द्वारा बताया गया कि जनपद बांदा में कुल 62 ट्यूबबेल एवं 1833 इण्डियामार्का टू हैण्डपम्प के माध्यम से पेयजल की व्यवस्था की गयी है साथ ही आवश्यकता पड़ने पर नगर पालिका एवं जल संस्थान पर उपलब्ध टैंकरों के माध्यम से भी जलापूर्ति सुनिश्चित की जाती है। जनपद स्थित स्थाई एवं अस्थाई गौशालों में संरक्षित गौवंशो को धूप से बचाव हेतु टीन शेड पर पुआल बिछाने, गौवशों को भूसा एवं चारा पानी पीने के लिये पक्की चरही आदि की उपलब्धिता सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक के अन्त में निकायों में चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं को समयानुसार पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। समीक्षा बैठक में डिप्टी कलेक्टर/अधिशाषी अधिकारी, इरफान उल्ला खां, उप जिलाधिकारी / अधिशाषी अधिकारी अतर्रा श्री राहुल द्विवेदी, उप जिलाधिकारी/अधिशाषी अधिकारी तिन्दवारी श्री अंकित वर्मा, डिप्टी कलेक्टर / अधिशाषी अधिकारी बबेरू श्री नरेन्द्र कुमार यादव, महाप्रबन्धक जल संस्थान चित्रकूटधाम मण्डल बांदा, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद बांदा श्रीचन्द्र जी, अधिशाषी अधिकारी मटौंध श्री ब्रजकिशोर सिंह, अधिशाषी अधिकारी ओरन श्री अनिल कुमार, अधिशाषी अधिकारी चित्रकूटधाम श्री लाल जी यादव, अधिशाषी अधिकारी मऊ एवं राजापुर श्री बालकृष्ण गौतम, अधिशाषी अधिकारी मानिकपुर श्री भारत सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक स्वच्छ भारत मिशन श्री श्री अभिषेक खरे, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्री देवेन्द्र कुमार एवं श्री हेमन्त प्रसाद, वरिष्ठ लिपिक न०पं० मटौंध श्री राघवेन्द्र प्रसाद पाण्डे, वरिष्ठ लिपिक न०पं० नरैनी श्री सुभम द्विवेदी मौजूद रहें।

Related posts

साइकिल ट्रैक उखाड़ने पर सपा का प्रदर्शन: कलक्ट्रेट में दिया ज्ञापन, नारेबाजी कर ट्रैक को दुरुस्त कराने की मांग की

cradmin

सुशासन दिवस -भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती मनाई गई

zeestarnews

मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार श्री राम जी गुप्ता के निधन पर

zeestarnews

Leave a Comment