कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा
माननीय उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं माननीय जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण-बांदा श्रीमान देवेन्द्र सिंह जी के निर्देशानुसार आज दिनांक 17.05. 2025 को वृद्धाश्रम-बांदा का निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण में शेल्टर होम कमेटी के अध्यक्ष श्रीमान छोटेलाल यादव अपर जिला जज बांदा, शेल्टर होम कमेटी सदस्य श्रीमान श्रीपाल सिंह, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण-बांदा एवं शेल्टर होम कमेटी सदस्य श्रीमान प्रफुल्ल कुमार चौधरी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बांदा संयुक्त रुप से उपस्थित रहें।
सर्वप्रथम श्रीमान छोटेलाल यादव, अध्यक्ष, शेल्टर होम मॉनीटरिंग कमेटी/अपर जिला जज बांदा द्वारा भूतल का निरीक्षण किया गया जहां पाया गया कि संवासियों हेतु लगाये गये कूलरों में पानी नही भरा गया हैं जिससे पूरे हाल में गर्म हवा चल रही हैं एवं सफोकेशन बना हुआ हैं। हॉल के कोनो में अत्याधिक गन्दगी हैं जिससे कि पूरे हॉल में चारों ओर मक्ख्यिां हैं। स्नानागार व टॉयलेट भी अत्याधिक गन्दे पाये गये। प्रथम तल पर रह रही महिला संवासियों के कमरों में कूलर की कोई व्यवस्था नही हैं। इस भीषण गर्मी में प्रथम तल के संवासी गर्मी से बेहाल पाये गये। संवासियों द्वारा बताया गया कि उन्हे ठण्डा पानी पीने को नही मिल रहा हैं तथा प्रथम तल पर स्थापित वाटर प्यूरीफायर भी खराब अवस्था में लगा पाया गया। श्री छोटेलाल यादव, अपर जिला जज महोदय द्वारा गर्मी में कूलर की एवं वाटर प्यूरीफायर की व्यवस्था न होने पर रोष व्यक्त किया गया। निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम प्रबन्धक उपस्थित नही थे। सम्बन्धित कर्मचारी को शीघ्र अतिशीघ्र प्रथम तल पर वाटर प्यूरीफायर व कूलर लगाये जाने के निर्देश दिये गयें। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री प्रफुल्ल कुमार चौधरी द्वारा भूतल की व्यापक रुप से साफ-सफाई कराये जाने व समस्त व्यवस्था को दुरुस्त किये जाने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान श्रीमान श्रीपाल सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा को महिला संवासियों ने बताया कि उन्हें लगभग एक वर्ष से अभी तक वृद्धावस्था पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा हैं। जिसके सम्बंध में उपस्थित वृद्धाश्रम प्रबन्धक श्री श्याम किशोर त्रिवेदी को अविलम्ब समाज कल्याण विभाग से सम्पर्क स्थापित कर वृद्धों की पेंशन दिलाये जाने हेतु कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये।
