Zee Star News
Breaking News
अन्य

आखिर इंसाफ सेना को क्यों लगाने पड़े रोड में वृक्ष

 

आज दिनांक 19/11/2025 को बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए एस नोमानी सहित प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल वर्मा एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि बबेरू बांदा मार्ग स्थित मुरवल कस्बे मैंन चौराहे से लगभग लाखों लोगों का आवागमन होता है तथा इसी रोड से एंबुलेंस से लेकर स्कूली बच्चे व आम जनमानस का आवागमन है, जिस पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों ने पपीता व आम का पेड़ लगाकर सरकार एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को जगाने का कार्य किया है,

आगे ए एस नोमानी ने यह भी कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री जी का गड्ढा मुक्त मिशन पूरे तौर पर फेल है, और गड्ढा मुक्त के नाम पर संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा लगातार लाखों/करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार किया जा रहा है, यदि विभाग के अधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार ना किया गया होता तो आज इस गड्ढे में इंसाफ सेना के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पौधे ना लगा रहे होते, और बहुत ही अफसोस कि बात यह भी है कि इसी रोड से इस क्षेत्र के विधायक व सांसद भी निकालते हैं, लेकिन यह भी पूरे तौर पर विकास के नाम को लेकर चुपकी साधे हुए हैं,

संगठन के पदाधिकारी ने यह भी ऐलान किया है कि यदि एक सप्ताह के भीतर गड्ढा मुक्त नहीं किया गया तो मुरौल कस्बे में ही हम लोग धरने पर बैठने के लिए मजबूर होंगे, जिसके संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी,

इस मौके पर संतोष कुमार,

 

Related posts

परियोजना अधिकारी/जिला नगरीय विकास अभिकरण बांदा श्री राकेश कुमार जैन ने नगर पालिका परिषद बॉदा मे निवासरत व्यक्तियों को सूचित करते हुए बताया है

zeestarnews

संविधान की नौवीं अनुसूची लोक तंत्र विरोधी एवं ग़ैर संवैधानिक

zeestarnews

जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप ने उ0प्र0पुलिस भर्ती परीक्षा को जनपद में सकुशलढंग से आयोजित कराये जाने हेतु जनपद के परीक्षा केन्द्रों का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने आज रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ,बांदा

zeestarnews

Leave a Comment