Zee Star News
Breaking News
जीवन शैली

आपकी पूंजी आपका अधिकार कैंप में अपनी जमा राशि का दावा करें 21 नवंबर को

 

 

कार्यालय अग्रणी जिला प्रबंधक, बांदा

 

*आपकी पूंजी आपका अधिकार कैंप में अपनी जमा राशि का दावा करें 21 नवंबर को।*

 

वित्तीय सेवाएं विभाग, वित्त मंत्रालय के निर्देशानुसार अक्टूबर 2025 से दिसंबर 2025 तक देशभर में सभी बैंक एवं वित्तीय संस्थान ‘आपकी पूंजी आपका अधिकार’जन-जागरण अभियान चला रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य अनक्लेम्ड डिपाजिट (अदावा वित्तीय धनराशि) को उनके वास्तविक दावेदारों-उत्तराधिकारियों को वापस कराना है। इसी क्रम में जिला स्तरीय जागरूकता एवं सहायता शिविर का आयोजन 21 नवंबर को जिलाधिकारी बांदा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किया जा रहा है। शिविर में सभी बैंकों एवं वित्तीय संस्थाओं के जिला समन्वयक एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। जिले के अग्रणी बैंक प्रबंधक रवि शंकर ने बताया कि बांदा जनपद में विभिन्न बैंकों में 115420 खातों में कुल 38.63 करोड़ की धनराशि लावारिस पड़ी है जिसे खाताधारक अपने केवाईसी कराकर पुनः प्राप्त कर सकते हैं। अभियान के दौरान बैंक जमा, बीमा पालिसी, लाभांश, शेयर, म्यूचुअल फंड आदि से संबद्ध दावा न की गई वित्तीय संपत्तियों के बारे में नागरिकों को जानकारी दी जाएगी।

Related posts

एटा में साधु को इलाज न मिलने का मामला: स्वास्थ्य मंत्री ने मेडिकल काॅलेज से आज शाम तक मांगी रिपोर्ट, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

cradmin

ब्लॉक प्रमुख और ग्रामीणों के बीच आखिर हुआ समझौता गुणवत्ता के साथ बनेगी सड़क

zeestarnews

बुन्देलखण्ड के गांवों और छोटे-छोटे कस्बों की सड़कों किनारे पर एक त्यक्त समाज रहती है जिनको हम लोग लोहपीटा (पछैया लोहार)कहतें हैं

zeestarnews

Leave a Comment