Zee Star News
Breaking News
अन्य

राशन न मिलने की स्थिति में मवई गांव की महिलाओं ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

राशन न मिलने की स्थिति में मवई गांव की महिलाओं ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

 

बांदा आज दिनांक 30 नवंबर को जनपद से सटा हुआ गांव ,मवई ग्राम की लगभग आधा सैकड़ा महिलाओं ने जिलाधिकारी बांदा को अप्राप्त राशन की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

बता दे की पूरा मामला जनपद के मवई गांव का है चुनकी देवी पत्नी संतोष कुमार ग्राम मवई जनपद बांदा ने कहा की उचित राशन दर की दुकान खेरा पति महिला स्वय सहायता समूह की अध्यक्ष चुनकी देवी ग्राम मवई बुजुर्ग को स्वीकृत है और कहा की मैंने इसे बेहद ईमानदारी व पूर्ण निष्ठा के साथ संचालित भी कर रही हूं किन्तु माह अक्टूबर के अवशेष राशन की मात्रा जो अभी तक पूर्व राशन दुकान संचालक राजकुमार सिंह कनवारा दुकान संख्या 66 द्वारा हस्तांतरित नहीं किया गया है चुनकी देवी ने बताया की जिसका विवरण इस प्रकार है

क्टूबर माह में निशुल्क गेहूं 17.37 कुंतल चावल 11.76 कुंतल चना 3.98 कुंतल अक्टूबर सशुल्क 64.39 कुंतल गेहूं और चावल 43.61 कुंतल उपरोक्त सामग्री का उठान पूर्व कोटेदार राजकुमार सिंह कनवारा द्वारा गोदाम से किया जा चुका है किन्तु इसे ना तो वितरित किया जा चुका है ना ही मुझे हस्तांतरित किया गया जिसकी वजह से मेरे चालान में माह दिसंबर में यह सामग्री अवशेष के रूप में दर्शाया गया है। और चुंनकी देवी ने कहा कि हम लोगो ने समय-समय पर सक्षम अधिकारियों के समक्ष उपस्थित होकर पूरा विवरण प्रस्तुत किया गया है किंतु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई इसी बीच नवांगतुक सप्लाई स्पेक्टर द्वारा मुझे तत्काल अवशेष राशन लाकर स्टॉक में रखने को कहा गया है अन्यथा की दशा में मेरा कोटा निरस्त कर दिया जाएगा और कहा की इसी समस्या को लेकर हम लोग आज जिलाधिकारी बांदा के पास ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराने आए हुए हैं हमारी समस्या का जल्द से जल्द निदान हो और उचित कार्यवाही की जाए जिससे ग्रामीणों में रोष ना व्याप्त हो जिसमें उनके साथ करीब 5 दर्जन से ज्यादा महिला पुरुष ज्ञापन देने में उपस्थित रहे उन्होंने कहा कि आश्वासन दिया गया है कि जल्दी ही जांच करा कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी

Related posts

गेंहूँ की फसल को खरपतवारों से बचाव हेतु कृषकों को किया गया जागरूक

zeestarnews

नरैनी ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत तुरा में स्थित गौशाला में गोवंशों की दुर्दशा का मामला सामने आया है। विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा समिति के जिला प्रवक्ता उमेश तिवारी ने

zeestarnews

बच्चियों के जन्मोत्सव पर काटा केक

zeestarnews

Leave a Comment