Zee Star News
Breaking News
जीवन शैली

जिलाधिकारी बांदा श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में मनरेगा के अन्तर्गत कराये जा रहे तालाब निर्माण, पार्क तथा खेल मैदान आदि के कार्यों की समीक्षा की गयी

 

 

बांदा, 06 दिसम्बर, 2022-

जिलाधिकारी बांदा श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में मनरेगा के अन्तर्गत कराये जा रहे तालाब निर्माण, पार्क तथा खेल मैदान आदि के कार्यों की समीक्षा की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों एवं खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक खेल मैदान व पार्क मनरेगा के द्वारा अलग-अलग विकसित किया जायेगा। उन्होंने खेल मैदान में 200मी0 का कच्चा रनिंग टैªक भी बनायेे जाने के निर्देश दिये। उन्होंने विकास खण्डवार कराये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि जहां पर गाॅव की ज्यादा आबादी कवर हो रही हो, ऐसे स्थान पर खेेल का मैदान बनाया जाये। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि लेखपाल एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों से समन्वय कराकर एक सप्ताह के अंदर जिन स्थानो पर कार्य प्रारम्भ किया जाना शेष रह गया है, उसे तत्काल शुरू कराकर एक माह में खेल के मैदान के सभी कार्यों को कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने विकास खण्ड जसपुरा व बिसण्डा में पार्क व खेल मैदान के लिए जमीन का चिन्हित कर कार्य कराये जाने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने प्रत्येक विकास खण्ड में एक-एक कलस्टर के रूप में तालाब, पार्क एवं खेल का मैदान आस-पास बनाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने भूगर्भ जल स्तर को बढाने के लिए मनरेगा के अन्तर्गत बनाये जाने वाले तालाबों के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। बैठक में बताया गया कि 113 अमृत सरोवरों का निर्माण किया गया है। उन्होंने निर्देशित किया कि तालाबों के निर्माण कार्य में जल हेतु इनलेट एवं आउटलेट के साथ तालाबों को बनाया जाए तथा मैन पावर अधिक लगाकर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एवं रोजगार सेवक से प्रतिदिन कार्य की समीक्षा करते हुए तथा ग्राम प्रधानों से सहयोग लेकर कार्य को शीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने मनरेगा के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक ब्लाक में पांच-पांच हाट बाजार को विकसित कराये जाने हेतु निर्देश दिये। हाट बाजार में चबूतरा, सेड, शौचालय व पेयजल की व्यवस्था कराये जाने के निर्देश बी0डी0ओ0 को दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि चारागाह व खलिहान की भूमि का औचक निरीक्षण कर यदि कोई अतिक्रमण मिले तो उसको तत्काल हटाकर खाली कराये जायें।

बै ठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्या, डी0सी0 मनरेगा सहित समस्त उप जिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी एवं सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

बांदा नगर के भूरागढ़ सैकड़ों श्रद्धालुओं सहित तमाम गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया

zeestarnews

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश विधान परिषद खंड स्नातक का कार्यक्रम घोषित किया गया है

zeestarnews

उत्तर प्रदेश के 76 वें स्थापना दिवस (उत्तर प्रदेश दिवस)के अवसर पर कलेक्टेªट के महर्षि बामदेव सभागार में मा0 विधायक सदर श्री प्रकाश द्विवेदी के मुख्य आतिथ्य, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सुनील पटेल, आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बांदा श्री अजीत कुमार एवं जिलाधिकारी श्रीमती जे0 रीभा की उपस्थिति में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व

zeestarnews

Leave a Comment