Zee Star News
Breaking News
Breaking News

अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में चीनी सेना की बड़े पैमाने पर घुसपैठ

 

भारतीय जवानों के साथ खूनी-संघर्ष के बाद बड़ा अपडेट सामने आया है। सूत्रों का कहना है कि अब चीन के भारतीय एयरस्पेस में घुसने का खतरा मंडरा रहा है। जिसके बाद अब वायु सेना ने चीन की नापाक हरकत को रोकने के लिए अरुणाचल प्रदेश में सक्रिय लड़ाकू गश्त चालू कर दी है। सूत्रों ने पुष्टि की कि अरुणाचल प्रदेश में चीन द्वारा उल्लंघन को रोकने के लिए हाल के हफ्तों में फाइटर जेट्स को “दो-तीन बार” उड़ाया जाना था। वायु सेना को अरुणाचल में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पार चीनी वायु गतिविधि में वृद्धि का पता लगा है। यह भी पता चला था कि भारतीय और चीनी सैनिकों के पीछे हटने से पहले पिछले हफ्ते अरुणाचल प्रदेश में एलएसी पर संघर्ष हुआ था। दोनों सेनाओं के बीच आमना-सामना 9 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में हुआ था। सूत्रों के अनुसार, चीनी सैनिकों ने एलएसी पार की, जिसका भारतीय सैनिकों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस संघर्ष में 6 भारतीय जवान और 15 चीनी सैनिक घायल हुए। पूर्वी लद्दाख में झड़पों के बाद से भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच लंबे समय बाद इस तरह की झड़प की सूचना मिली है

स्टेट ब्यूरो संदीप कुमार दिल्ली

Related posts

जिलाधिकारी दीपा रंजन ने मंडल कारागार का साघन जांच पड़ताल की

zeestarnews

जिले में संचालित अस्थाई गौशालाओं में गोवंश भूख से तड़प तड़प कर मृत्यु हो रही है जिम्मेदार बेखबर

zeestarnews

Test Post With Video

cradmin

Leave a Comment