previous post
कृषि विश्वविद्यालय की वैज्ञानिक डॉ सौरव द्वारा महिलाओं एवं बच्चों में बढ़ते कुपोषण को दूर करने के लिए संतुलित आहार एवं इंद्रधनुषी थाली सजाने पर जोर दिया गया एवं चटनी का प्रयोग करने की भी सलाह दी गई। डॉ मंजुल पांडे केवीके बांदा द्वारा फसल सुरक्षा पर विस्तृत जानकारी दी गई, जिला उद्यान अधिकारी बांदा द्वारा विभाग में संचालित योजनाओं की जानकारी एव संचालित योजनाओ में विभाग द्वारा देय अनुदान की जानकारी दी गई। डॉ मानवेंद्र केवीके बांदा द्वारा पशुओं में लगने वाले रोग बीमारियों एवं उपचार एवं बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी कृषकों को दी गईं। मुख्य विकास अधिकारी बांदा द्वारा सभी दर्शकों को सलाह दी गई विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करें एवं कृषि से संबंधित जानकारियों को नोट करे एवम अपनी खेती में विविधीदिकरण अपनाते हुए कृषि लागत को कम कर आपनी आय मे वृद्धि करे। मेला प्रर्दशनी में लगभग 2200 कृष्को द्वारा प्रतिभग किया गया।जिला कृषि अधिकारी बांदा द्वारा अध्यक्ष महोदय की अनुमति से सभी आगंतुको का आभार व्यक्त करते हुए आज के कार्यकम के समाप्ति की घोषणा की गई कार्यक्रम का संचालन श्री सी एल पटेल एवम बुधराज द्वारा किया ।