बांदा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के अथक प्रयासों से अब शहर के कई मोहल्ले और आसपास के गांव जगमग हो सकेंगे। विधायक ने पहल करते हुए खनिज न्यास से करीब 32 लाख रुपए से विद्युतीकरण कराने का प्राकंलन प्रस्ताव भेजा था, जिसमें विभागीय अफसरों ने विभिन्न कामों का स्टीमेट तैयार कर 24 लाख से अधिक रुपए निर्गत कर दिए हैं। अब जल्द कामों को शुरू करके जनता को लाभ पहुंचाया जाएगा।