Zee Star News
Breaking News
Breaking Newsअपराध

पशु व्यापारी पर प्राणघातक हमला कर लूटा

पशु व्यापारी पर प्राणघातक हमला कर लूट

पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शुरू की छानबीन

बांदा। शहर के चमरौडी चौराहे में शुक्रवार की दोपहर सब्जी खरीद रहे मवेशी व्यापारी के ऊपर तीन लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। मवेशी व्यापारी का आरोप है कि हमलावर उसकी जेब में पड़े 40 हजार रुपए लूटकर ले गए। वहीं कोतवाली प्रभारी का कहना है कि लूट जैसी कोई घटना नहीं हुई। नशे में विवाद हो गया।

शहर के परशुराम तालाब निवासी शमशाद (28) पुत्र इदरीश मवेशी व्यापारी है। वह शुक्रवार की सुबह मवेशियों को खरीदने के लिए देहात गया था। लेकिन मवेशी न मिलने के कारण वह वापस घर लौट रहा था। चमरौडी चौराहे पर वह सब्जी खरीदा और जेब से जब उसने रुपया निकाला तभी नजदीक में खड़े तीन युवकों ने रुपए देखकर उस पर हमला कर दिया। पहले तो दोनो में मारपीट हुई। उसके बाद एक युवक ने शमशाद पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। चाकू उसके माथे पर लगा। शोरषराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। हमलावर वहां से फरार हो गए। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घायल को कोतवाली ले गए। तहरीर देने के बाद इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में लाया गया। घायल शमशाद ने बताया कि वह मवेशियों की खरीद फरोख्त करता है। इसके लिए वह 40 हजार रुपए जेब में डाले हुए था। आरोप लगाया कि हमलावर जेब में पड़े रुपए लूट ले गए। कोतवाली प्रभारी श्यामबाबू शुक्ला का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला शराब के नशे में झगड़े का है। लूट जैसा कोई मामला नहीं है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।

Related posts

बिसंडा कस्बे के मेन मार्केट में रामजी ग्रेन एजेंसी के गल्ला दुकान मे एक पल्लेदार ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है

zeestarnews

रियल स्टेट के व्यापारियों में दहशत विकास प्राधिकरण बांदा की हरकत कहीं फेर ना दे इन्वेस्टरों को लुभाने की दीपा रंजन जिलाधिकारी बांदा की कोशिश

zeestarnews

जिले में संचालित अस्थाई गौशालाओं में गोवंश भूख से तड़प तड़प कर मृत्यु हो रही है जिम्मेदार बेखबर

zeestarnews

Leave a Comment