दीपक रंजन जिलाधिकारी बांदा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव की हुई बैठक
बांदा, 27 जनवरी, 2023-
जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में उ0प्र0 विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2023 इलाहाबाद-झांसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन के अन्तर्गत दिनांक 30 जनवरी, 2023 को होने वाले मतदान को सकुशल, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने हेतु बैठक आयोजित की गयी। बैठक मे जिलाधिकारी ने समस्त जोनल, सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्टेªट स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिये कि निर्वाचन के दिन सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में निरन्तर भ्रमण करते रहें एवं किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत करायें। उन्होंने कहा कि सभी पोलिंग पार्टियों की समय से रवानंगी कराते हुए उनके मतदान स्थलों पर पहुंचने की समुचित व्यवस्था की जाए।
उन्होंनेे कहा कि मतदान शुरू होने से पूर्व मौके पर उपस्थित एजेन्टों के समक्ष मतदान की प्रक्रिया प्रारम्भ की जाए। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन सभी मतदाताओं को लाइन में आने की व्यवस्था रखी जाए। किसी भी मतदाता के द्वारा पेय पदार्थ, पानी की बोतल आदि लेकर प्रवेश न करने दिया जाए। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अन्तर्गत मतदान को सकुशल सम्पन्न कराया जाए एवं आयोग के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मतदान के पश्चात मतदान पेटिकाओं को सुरक्षित एवं सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही भेजा जााए। उन्होंने बताया कि मतदान हेतु अर्ह मतदाता निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किये गये फोटो पहचान पत्र को अवश्य लायें तथा जिनके पास मतदाता फोटो पहचान पत्र नही है, उन्हें अपनी पहचान के लिए आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेन्स, पेनकार्ड एवं अन्य जो निर्वाचन आयोग के द्वारा विकल्प के रूप में पहचान के लिए दिये गये हैं, उनमें से एक विकल्प पहचान पत्र का होना आवश्यक है। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमाकान्त त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री अमिताभ यादव एवं सम्बन्धित प्रभारी अधिकारी गण तथा जोनल एवं सेक्टर मजिस्टेªट उपस्थित रहे।
