Zee Star News
Breaking News
अन्य

*विदाई समारोह में फूल माला पहनाकर किया गया सम्मानित

विदाई समारोह में फूल माला पहनाकर किया गया सम्मानित

 

 

उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के विदाई समारोह के क्रम में आर्यावर्त बैंक की नगनेधी शाखा में विदाई समारोह का आयोजन किया। आपको बता दे कि बैंक में अधिकारी पद पर रहे श्री सूर्यपाल के सेवानिवृत्त होने के अंतर्गत विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विदाई समारोह में नगनेधी शाखा के प्रबंधक विनय कुमार मिश्रा सहित , मुकेश कुमार अधिकारी, पुष्पेंद्र कुमार कार्यालय सहायक, तथा बिंदा प्रसाद सहित बैंक के समस्त कर्मचारियों ने श्री सूर्यपाल को फूल माला पहनाकर तथा उपहार भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भावपूर्ण विदाई दी। इस दौरान सभी ने उनके कार्यों की सराहना की और शाखा प्रबंधक ने श्री सूर्यपाल के साथ रहकर अपनी कुछ महत्वपूर्ण यादों को भी साझा किया और कहा कि उन्होंने हमेशा ईमानदारी से अपनी सेवा बैंक में प्रदान की है और उनके साथ कार्य करके हमे बहुत खुशी हुई तथा हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

Related posts

बाँदा में लगभग दो दर्जन स्थानीय दबंगो ने युवक को पीटकर किया लहू-लोहान, घटना सी सी टी वी कैमरे में रिकॉर्ड आरोपियों पर थाना कोतवाली नगर बांदा में केस दर्ज, गिरफ्तारी अभी नहीं, प्रयास जारी

zeestarnews

अनशनकारी शालिनी पत्रकार हालत हुईं गंभीर

zeestarnews

भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबा लोक निर्माण विभाग का प्रांतीय खंड।।।छात्र नेता सुशील त्रिवेदी

zeestarnews

Leave a Comment