Zee Star News
Breaking News
अन्य

*विदाई समारोह में फूल माला पहनाकर किया गया सम्मानित

विदाई समारोह में फूल माला पहनाकर किया गया सम्मानित

 

 

त्तर प्रदेश के जनपद बांदा में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के विदाई समारोह के क्रम में आर्यावर्त बैंक की नगनेधी शाखा में विदाई समारोह का आयोजन किया। आपको बता दे कि बैंक में अधिकारी पद पर रहे श्री सूर्यपाल के सेवानिवृत्त होने के अंतर्गत विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विदाई समारोह में नगनेधी शाखा के प्रबंधक विनय कुमार मिश्रा सहित , मुकेश कुमार अधिकारी, पुष्पेंद्र कुमार कार्यालय सहायक, तथा बिंदा प्रसाद सहित बैंक के समस्त कर्मचारियों ने श्री सूर्यपाल को फूल माला पहनाकर तथा उपहार भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भावपूर्ण विदाई दी। इस दौरान सभी ने उनके कार्यों की सराहना की और शाखा प्रबंधक ने श्री सूर्यपाल के साथ रहकर अपनी कुछ महत्वपूर्ण यादों को भी साझा किया और कहा कि उन्होंने हमेशा ईमानदारी से अपनी सेवा बैंक में प्रदान की है और उनके साथ कार्य करके हमे बहुत खुशी हुई तथा हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

Related posts

दीक्षांत समारोह का शुभारम्भ किया तथा दीक्षांत समारोह में विभिन्न संकायों में स्वर्ण एवं कांस्य पदक छात्र/छात्राओं को पदक प्रदान किये। इससे पूर्व उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित कामदगिरि नंदिनी-नंदिनी अभ्यारण्य का भी उद्घाटन किया

zeestarnews

जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने बांटी राहत सामग्री

zeestarnews

जिलाधिकारी दीपा रंजन के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट सभागार में धान क्रय की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी

zeestarnews

Leave a Comment