Zee Star News
Breaking News
राजनीति

अध्यक्ष राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश संजीव मित्तल ने आज बांदा कलेक्ट्रेट परिषद व तहसील सदर बांदा का किया निरीक्षण

अध्यक्ष राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश संजीव मित्तल ने आज बांदा कलेक्ट्रेट परिषद व तहसील सदर बांदा का किया निरीक्षण

बांदा, 03 फरवरी, 2023-

अध्यक्ष राजस्व परिषद उ0प्र0 श्री संजीव मित्तल ने आज कलेक्टेªट बांदा एवं तहसील सदर बांदा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कलेक्टेªट में राजस्व अभिलेखागार, संग्रह भूलेख अनुभाग, संयुक्त कार्यालय, शस्त्र अनुभाग का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित पटल सहायकों से उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होंने राजस्व अभिलेखागार से प्रतिदिन कितनी नकल जारी की जाती है, के सम्बन्ध में जानकारी ली तथा दाखिला कैसे करते हैं के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए निर्देश दिये कि राजस्व अभिलेखों का व्यवस्थित रख-रखाव रखा जाए तथा राजस्व सम्बन्धी कार्यों का समय पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने राजस्व वादों के अधिक से अधिक निस्तारण हेतु नियमित रूप से वादों की सुनवाई करते हुए निस्तारण किये जाने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिये।

उन्होंने उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों के न्यायालयों स्तर से वादों के निस्तारण की तहसीलवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिये राजस्व वादों के निस्तारण में तेजी लाने तथा प्राथमिकता पर पुराने वादों का निस्तारण नियमित रूप से तिथि निर्धारित कर वादों का निस्तारण किया जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि मुख्यालय एवं तहसील के सभी राजस्व अधिकारियों द्वारा वादों का निस्तारण समय से गुणवत्ता के साथ निस्तारित करें, राजस्व वाद अधिक समय तक लम्बित नही रहने पायें। उन्होंने राजस्व अभिलेखों का रख-रखाव ठीक प्रकार से किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए राजस्व वसूली में तेजी लाकर लक्ष्य के अनुरूप किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने भूमि विवाद एवं वरासत के प्रकरणों को समय से तत्परता के साथ निस्तारित किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने स्वामित्व योजना के अन्तर्गत स्वामित्व निर्धारण के कार्यों की भी समीक्षा करते हुए घरौनी के कार्यों को प्राथमिकता पर निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने जनसुनवाई एवं सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त जन शिकायतों तथा आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तायुक्त निस्तारण किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने तहसील स्तरीय अधिकारियों से तहसीलों में ही निवास कर कार्यों के निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने राजस्व वादों के अधिक से अधिक निस्तारण किये जाने के कार्य में अधिवक्ताओं से सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा की।

उन्होंने निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों के देयकों का भुगतान, लम्बित विभागीय कार्यवाही के प्रकरणों, पेंशन प्रकरणों एवं कर्मचारियों की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए समय से प्रकरणों के निस्तारण करने के सम्बन्ध में निर्देश दिये। उन्होंने विभिन्न न्यायालयों में लम्बित वादों एवं अन्य विभागीय सन्दर्भों का निस्तारण भी समय से कराये जाने के निर्देश दिये। तहसील निरीक्षण के दौरान उन्होंने दाखिल-दफ्तर के कार्यों के निस्तारण, राजस्व वादों एवं फौजदारी वादों का निस्तारण तथा आय, जाति, निवास प्रमाण पत्रों को जारी करने के प्रकरणों तथा एल0आर0 एवं जेड0ए0 के मामलों के निस्तारण के सम्बन्ध में समीक्षा करते हुए तहसील स्तर पर किये जाने वाले कार्यों को समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ किया जाए। इन कार्यों में किसी प्रकार की कमी नही रहने पाये। उन्होंने तहसील स्तर पर उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार न्यायालय के द्वारा राजस्व वादों के निस्तारण करने के पश्चात आर्डर सीट जारी करने के कार्य को चेक करते हुए निर्देश दिये कि पुराने लम्बित राजस्व वादों का निस्तारण प्राथमिकता पर नियमित रूप से न्यायालय में अधिकारियों द्वारा किया जाए तथा इस कार्य में और तेजी लायी जाए। उन्होंने भूमि विवाद प्रकरणों एवं अन्य राजस्व सम्बन्धी मामलों का निस्तारण करने हेतु अधिकारियों के द्वारा स्थलीय निरीक्षण भी कर प्रकरणों के निस्तारण करने के निर्देश दिये।

समीक्षा के दौरान उन्होंने जिलाधिकारी द्वारा आॅनलाइन गुगल मीट के द्वारा तहसील स्तरीय राजस्व अधिकारियों से जनसुनवाई एवं भूमि विवाद, कब्जे सम्बन्धित प्रकरण, अतिक्रमण के मामलों के निस्तारण के लिए संचालित की गयी व्यवस्था की प्रंशसा करते हुए आशा व्यक्त की कि इससे ऐसे प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण हो सकेगा।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बांदा श्री आर0पी0सिंह, जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन, श्री भीष्म लाल वर्मा उप भूमि व्यवस्था आयुक्त उ0प्र0, अपर आयुक्त प्रशासन श्री अमर पाल सिंह, समस्त अपर जिलाधिकारी एवं उप जिलाधिकारी, नगर मजिस्टेªट तथा तहसीलदार एवं कलेक्टेªट तथा तहसील के कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

 

Related posts

निवेशकों को लुभाने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स कुंभ का आयोजन जिसकी अध्यक्षता मंडला आयुक्त आरपी सिंह ने की

zeestarnews

टी०डी०/ डी०पी०टी० के स्कूल आधारित टीकाकरण अभियान का एच०एल० इण्टर कालेज मे हुआ शुभारम्भ

zeestarnews

कांग्रेस जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सोपा गया महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन

zeestarnews

Leave a Comment