कार्यालय जिला विकि सेवा प्राधिकरण, बांदा
बांदा दिनांक 17.03.2023 | राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण – नई दिल्ली, उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं माननीया जिला जज / अध्यक्षा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा श्रीमती कमलेश कच्छल जी के निर्देशन में आज दिनांक 17.03.2023 को दोपहर 02:00 बजे जिला कारागार, बांदा का निरीक्षण व विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन श्रीमती सुचेता चौरसिया, सचिव- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा द्वारा किया गया ।
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा श्रीमती सुचेता चौरसिया की अध्यक्षता में जिला करागार, बांदा में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन भी किया गया। शिविर में सचिव महोदया द्वारा समस्त जेल बन्दियों को दिनांक 20.03.2023, 21.03.2023 व 22.03.2023 को लघु आपराधिक वादों से सम्बन्धित आयोजित होने वाली विशेष जेल लोक अदालत के सम्बंध में जानकारी प्रदान की गयी । उन्होने बताया कि जो भी बन्दी जुर्म स्वीकार करना चाहते है वे जेल अधीक्षक / जेलर के माध्यम से अपने-अपने प्रार्थना पत्र दिनांक 20.03.2023 के पूर्व कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा में प्रेषित कर विशेष जेल लोक अदालत का लाभ उठा सकते है। इसके साथ ही धारा 436ए अपराध दण्ड संहिता से आच्छादित बन्दी, समयपूर्व रिहाई हेतु पात्र बन्दी व विचाराधीन बन्दी जो अपनी मूल सजा की आधी या उससे अधिक की अवधि व्यतीत कर चुके है, वे सभी भी आवेदन कर विधिक सहायता प्राप्त कर रिहाई पा सकते है ।
साथ ही सर्व सम्बन्धित को सूचित किया जाता है कि माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार आगामी दिनांक 18.03.2023 को बैंक ऋण वादों से सम्बन्धित एक विशेष लोक अदालत का आयोजन दिनांक 20.03.2023, 21.03.2023 तथा 22.03.2023 को विशेष जेल लोक अदालत तथा दिनांक 25.03.2023 को मोटर र्घटना प्रतिकर वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
अतः उक्त के सम्बन्ध में समस्त वादकारियों, अधिवक्ताओं एवं बैंक ऋणधारकों से अपील है कि अपने-अपने वादों के निस्तारण हेतु अधिक से अधिक संख्या में उक्त तिथियों में आयोजित की जा रही विशेष लोक अदालतों में वाद नियत कराते हुए जरिये सुलह समझौता निस्तारण करावें तथा इस अवसर का लाभ उठावें ।
जेल निरीक्षण के समय जेल प्रशासन की ओर से वरिष्ठ जेल अधीक्षक श्री अविनाश गौतम, जेलर श्री वीरेन्द्र कुमार वर्मा, उपजेलर, श्री महेन्द्र सिंह, व नासिर अहमद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा उपस्थित रहे ।
