Zee Star News
Breaking News
जीवन शैली

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा संपन्न कराने को जिलाधिकारी बांदा और पुलिस अधीक्षक ने नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने हेतु देखी केंद्रो की व्यवस्था

 

बाँदा, 23 अगस्त, 202

 

जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल ने उ0प्र0पुलिस भर्ती परीक्षा को जनपद में सकुशलढंग से आयोजित कराये जाने हेतु जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का प्रथम एवं द्वितीय पाॅली में सघन निरीक्षण किया।

 

उन्होंने राजकीय इण्टर काॅलेज बाॅदा, पं0जे0एन0पी0जी0काॅलेज बाॅदा तथा अन्य पुलिस भर्ती परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए परीक्षा केन्द्र के कन्ट्रोल रूम से संचालित हो रही परीक्षा का सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही निगरानी कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केन्द्र व्यवस्थापक द्वारा बताया गया कि प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दो सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं। जिलाधिकारी ने परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों पर कडी निगरानी रखने तथा उनके बायोमैट्रिक उपस्थिति की जानकारी लेते हुए विशेष सतर्कता रखने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केन्द्र व्यवस्थापकों एवं स्टेटिक एवं सेक्टर मजिस्टेªटों से परीक्षा केन्द्र में आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के सम्बन्ध में निगरानी रखने के निर्देश सम्बन्धित मजिस्टेªटों एवं सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्ण्डल बाॅदा श्री बाल कृष्ण त्रिपाठी एवं पुलिस उप महानिरीक्षक श्री अजय कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम के द्वारा जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ जनपद में हो रही पुलिस भर्ती परीक्षा के निगरानी कार्य का पर्यवेक्षण करते हुए आवश्यक सूचनाओं के सम्बन्ध मेें जानकारी प्राप्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने पुलिस भर्ती परीक्षा के खानकाह इण्टर काॅलेज तथा डीएवी इण्टर काॅलेज परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने केन्द्र में परीक्षा को पूरी सुचिता के साथ सुचारू रूप से सम्पन्न कराये जाने हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संचालित सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षा केन्द्र में सम्पन्न हो रही परीक्षा को चेक किया। उन्होंने कन्ट्रोल रूम का भी निरीक्षण करते हुए कन्ट्रोल रूम से प्रत्येक कक्ष की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिये। उन्होंने परीक्षार्थियों के परीक्षा केन्द्र प्रवेेश के दौरान चेकिंग में पायी गयी सामग्री को जमा किये जाने की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन करते हुए व्यवस्थित रूप से रखे जाने के निर्देश दिये। उन्होेंने दोनो पालियों में आयोजित की जा रही इस परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु कक्ष निरीक्षकोें को कडी निगरानी रखने के निर्देश सम्बन्धित स्टेªटिक मजिस्टेªट एवं पुलिस अधिकारियों को दिये। निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित विद्यालयों के प्रधानाचार्य सहित पुलिस प्रशासन के सम्बन्धित अधिकारीगण तथा सम्बन्धित मजिस्टेªट उपस्थित रहे।

 

 

Related posts

गौ वंशो की व्यवस्था को लेकर विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

zeestarnews

उत्तर प्रदेेश राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्य श्रीमती अर्चना पटेल ने आज सर्किट हाउस सभागार में महिला जनसुनवाई करते हुए

zeestarnews

निदेशक, सेवायोजन निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, बाँदा द्वारा आदर्श बजरंग इण्टर कॉलेज बाँदा में दिनांक 11.12. 2025, दिन गुरुवार को प्रातः 10 बजे से एक दिवसीय व्हद रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है

zeestarnews

Leave a Comment