Zee Star News
Breaking News
अन्यजीवन शैली

हो रहा रोजगार मेले का आयोजन प्रतिभागी भाग लेना सुनिश्चित करें

प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक 29 अगस्त 2024

 

सहायक निदेशक (सेवा०) क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय चित्रकूटधाम मंडल बांदा श्री वकील अहमद अंसारी ने बताया है कि निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय बॉदा द्वारा कार्यालय परिसर में दिनांक 31.08. 2024, दिन शनिवार को प्रातः 10 बजे एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। मेला में विभिन्न कम्पनियों विभिन्न पदों हेतु साक्षात्कार के पश्चात बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।

 

इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि अधिकाधिक संख्या में उपस्थित हों तथा मेला स्थल पर साक्षात्कार के समय अपनी समस्त शैक्षिक योग्यता की छाया प्रतियों तथा फोटो अवश्य लावें।

 

अभ्यर्थी इस स्वर्णिम मौके का लाभ अवश्य उठायें एवं अधिकाधिक संख्या में सेवायोजित हो।

Related posts

जिला कृषि रक्षा अधिकारी बांदा श्री मनोज कुमार गौतम ने बताया है कि

zeestarnews

बबेरू, बाँदा में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (S.I.R) का निरीक्षण अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेंद्र (वि/रा) द्वारा फिर किया गया

zeestarnews

शीघ्र ही डी०ए०पी० की अगली रैक जनपद को प्राप्त होगी”

zeestarnews

Leave a Comment