आज व्यापार संघ के पदाधिकारियों के साथ महेश्वरी देवी से छावनी चौराहा व बलखंडी नाका तक नगर मजिस्ट्रेट द्वारा अतिक्रमण हटवाया गया पूर्व में भी या अभियान नगर में स्टेट द्वारा चलाया गया था उसके बावजूद भी दुकानदारों द्वारा सड़क पर अतिक्रमण कर लेने के कारण आज फिर से व्यापार संघ के पदाधिकारी को बुलाकर यह अभियान चलाया गया नगर में स्टेट एवं व्यापार संघ के पदाधिकारी द्वारा सभी सभी दुकानों का भ्रमण करते हुए पाया गया कि अधिकांश दुकानदारों द्वारा अपनी सामग्री का प्रदर्शन सड़क की तरफ कर रखा था जिसको दुकानदारों द्वारा स्वयं हटाया गया एवं यह वादा भी किया गया कि भविष्य में इस प्रकार का अतिक्रमण नहीं करेंगे नगर मजिस्ट्रेट द्वारा या अभी चेतावनी दी गई की पुणे यदि अतिक्रमण पाया जाता है तो उनके विरुद्ध अर्थ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इस अभियान में व्यापार संघ के पदाधिकारी श्री अशोक कुमार गुप्ता, श्री संजीव सेठ , श्री महेश गुप्ता , श्री संतोष गुप्ता, अनमोल जाडिया, दिलीप जैन, फरीद खान व अन्य लोक शामिल रहे सभी पदाधिकारी द्वारा भी अपने दुकानदार बंधुओ से अनुरोध किया गया है कि सड़क पर अतिक्रमण न किया जाए नही तो व्यापार संगठन की तरफ से उनको सहयोग प्रदान नही किया जाएगा।