बांदा, 14 सितम्बर, 2024-
जनपद न्यायाधीश डाॅ0 बब्बू सारंग की अध्यक्षता में अखिल भारतीय हिन्दी विधि प्रतिष्ठान जनपद बांदा के तत्वाधान में हिन्दी दिवस समारोह जिला न्यायालय भवन में आयोजित किया गया।
हिन्दी दिवस कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश डाo बब्बू सारंग ने संबोधित करते हुए कहा कि हिन्दी भाषा का अपना विशेष महत्व है एवं यह भाषा अधिकतम लोंगो द्वारा प्रयोग की जाती है। हिन्दी भाषा का विस्तार हो रहा है l हिन्दी हमारी मातृ भाषा है, जो कि सरल एवं आसानी से लोंगो को समझ आने वाली भाषा है। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश ने हिन्दी भाषा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोंगो, जिसमें मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री बीoडीo गुप्ता, न्यायिक अधिकारी, श्रीमती गरिमा सिंह ,सुश्री अर्पिता साहू, तथा , न्यायालय के कर्मचारी ्जितेंद्र कुमार, श्री प्रेम बाबू, अजय वर्मा एवं श्री रोहित कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया l
कार्यक्रम में द्वितीय अपर जनपद न्यायाधीश, एससी/ एसटी श्री विकास श्रीवास्तव ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य हिन्दी को अग्रणी भाषा के रूप में विकसित करना है,इसलिए अधिक से अधिक अपने कार्यों में इस भाषा को अपनाया जाए। हिन्दी भाषा का विश्व पटल पर प्रभाव व उपयोग बढता जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि हिन्दी भाषा कई देशों में जानी व समझी जाती है।
अपर जिला जज / सचिव ,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री श्रीपाल सिंह ने कहा कि विश्व में हिंदी की लोकप्रियता बढ़ रही हैं l
इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट श्री भगवान दास गुप्ता ने हिन्दी दिवस के अवसर पर लोंगो को बधाई देते हुए कहा कि हिन्दी भाषा दुनिया के कई विश्व विद्यालयों में पढाई जाती है। उन्होंने हिन्दी भाषा को अधिक से अधिक लोंगो द्वारा उपयोग करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर बार संघ एसोसिएशन के महामंत्री श्री राम प्रकाश शिवहरे, डाॅ0 रामगोपाल गुप्ता, श्रीजवाहरलाल जलज ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी भाषा की उपयोगिता एवं इसके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर जनपद न्यायालय के समस्त न्यायाधीशों सहित अधिवक्तागण, साहित्यकार, कवि एवं अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भारत विकास परिषद के महासचिव श्री विद्यासागर द्विवेदी द्वारा किया गया।