Zee Star News
Breaking News
जीवन शैली

जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिला पर्यावरण समिति/जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक सम्पन्न हुई

 

बाँदा, 24 अक्टूबर, 2024-

 

  जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिला पर्यावरण समिति/जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

 

बैठक में जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण किये जाने केे पश्चात रोपित किये गये वृक्षों की सुरक्षा हेतु समस्त कार्यदायी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने समस्त कार्यदायी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वृक्षों के सत्यापन की रिपोर्ट जिन विभागों द्वारा अभी तक नही दी गयी है, तीन दिन के अन्दर शीघ्र सत्यापन रिपोर्ट प्रभागीय वानकीय अधिकारी को उपलब्ध करायें। उन्होंने ठोस अपशिष्ट एवं प्लास्टिक अपशिष्ट के नियमानुसार प्रबन्धन हेतु समस्त अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका एवं नगर पंचायत को निर्देश दिये। उन्होंने प्रतिबन्धित प्लास्टिक एवं थर्माकोल को रोकने के लिए प्रभावी रूप व सघन रूप से चेकिंग कराये जाने तथा उसका प्रयोग करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही कियेे जाने के निर्देश अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत सहित सम्बन्धित अधिकारियों को कडे निर्देश दिये।

  उन्होंने बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेन्ट का भी उचित निस्तारण सम्बन्धित संस्था बामदेव इनसालमेन्ट के माध्यम से सभी सरकारी अस्पतालों एवं अन्य चिकित्सालयों का बायो मेडिकल बेस्ट एकत्र कर बाहर भेजा जाए। उन्होंने इस हेतु अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को प्राइवेट अस्पतालों का औचक निरीक्षण कर मेडिकल बेस्ट की निस्तारण रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

  उन्होंने निर्देशित किया कि नालों का पानी बायोरैमिडिएशन किये जाने के बाद ही जल का प्रवाह नदी में किया जाए। उन्होंने करिया नाला एवं निम्नी नाला के पानी के बायोरैमिडिएशन किये जाने की चेकिंग कराये जाने के निर्देश दिये, बैठक में बताया गया कि दोनो नालों का सैम्पल लेकर झांसी प्रयोगशाला में जांच हेतु भेजा गया है। उन्होंने निर्देश दिये कि नदी के किनारे व तालाब के आस-पास कोई भी कूडे का डम्पिंग केन्द्र नही होना चाहिए। उन्होंने नदियों के किनारे जैविक एवं प्राकृतिक खेती किये जाने हेतु किसानों को जागरूक करने तथा नदी के किनारे गाॅवों में स्वच्छता अभियान चलाये जाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कार्यदायी विभागो के अधिकारियों को शासन से प्राप्त प्रपत्रों को भरकर सदस्य सचिव/प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी को शीघ्र उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये, जिससे कि पोर्टल पर सूचना दर्ज की जा सके। उन्होंने वायु प्रदूषण उत्पन्न करने वाली सम्बन्धित इकाईयों तथा वाहनों की प्रदूषण कर जांच एवं चेकिंग कराये जाने के निर्देश दिये।

  बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री राजेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य, अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री अमिताभ यादव, जिला वनाधिकारी श्री अरबिन्द कुमार, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका/नगर पंचायत तथा सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

Related posts

मयूर भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

zeestarnews

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाँदा

zeestarnews

आयुक्त, चित्रकूटधाम मण्डल बांदा श्री आर0पी0सिंह की अध्यक्षता में मण्डलीय उद्योग बन्धु की बैठक मयूर भवन सभागार में सम्पन्न हुई

zeestarnews

Leave a Comment